फ्लिपकार्ट का दावा, सेल के दौरान 10 घंटे में बिके 5 लाख मोबाइल फोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2015 16:26 IST
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने दावा किया है कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के तीसरे दिन 10 घंटे के अंदर 5 लाख स्मार्टफोन बिके।

(यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट सेल: मोबाइल पर धमाकेदार ऑफर)
Advertisement

फ्लिपकार्ट ने बयान जारी करके कहा, ''इसके साथ भारत में 10 घंटे में सबसे ज्यादा मोबाइल फोन बेचने का नया रिकॉर्ड बन गया है। यह रिकॉर्ड ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए है।''

फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज फेस्टिव सेल की शुरुआत मंगलवार को हुई थी और यह शनिवार तक चलेगी। मोबाइल पर छूट की शुरुआत बुधवार मध्यरात्रि 12 बजे से हुई।
Advertisement

हैंडसेट की बिक्री के मामले में बंगलुरू, दिल्ली और मुंबई सबसे आगे रहे। फ्लिपकार्ट ने यह भी बताया कि नागपुर, इंदौर, कोयम्बटूर, विशाखापत्तनम और जयपुर के कंज्यूमर में भी सेल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
Advertisement

बंगलुरु स्थित इस कंपनी ने जानकारी दी है कि इस बार 4जी डिवाइस ज्यादा मांग में थे। 10 घंटे में बिके सभी फोन में से 75 फीसदी 4जी हैंडसेट हैं।

आपको बता दें कि इस सेल के पहले दिन फ्लिपकार्ट ने पहले 10 घंटे में 10 लाख प्रोडक्ट बेचे थे। इस दौरान करीब 60 लाख बार इस प्लेटफॉर्म को विज़िट किया गया। कंपनी के मुताबिक, पहले दिन प्रति सेकेंड औसतन 25 प्रोडक्ट बेचे गए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.