सस्ता चाहिए फोन और टैबलेट तो Flipkart Republic Day Sale दे रही मौका, गणतंत्र दिवस के मौके पर बंपर बचत

Flipkart गणतंत्र दिवस के मौके पर Republic Day Sale आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 12:00 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट ने अभी सिर्फ रिपब्लिक डे सेल की घोषणा की है।
  • Flipkart Republic Day Sale में प्लस मेंबर्स को 24 घंटे पहले लाभ मिलेगा।
  • Flipkart Republic Day Sale में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से छूट मिलेगी।

Flipkart Republic Day Sale 17 जनवरी से शुूरू होने वाली है।

Photo Credit: Flipkart

Flipkart गणतंत्र दिवस के मौके पर Republic Day Sale आयोजित करने वाला है। ई-कॉमर्स साइट पर यह सेल 17 जनवरी से शुरू होगी और प्लस और ब्लैक मेंबर्स को 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस (पहले खरीदारी का मौका) मिलेगा। सेल के दौरान बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत के लिए कंपनी ने HDFC बैंक के साथ साझेदारी की है, जिसमें क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। आइए फ्लिपकार्ट सेल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फ्लिपकार्ट ने अभी सिर्फ रिपब्लिक डे सेल की घोषणा की है, जिसमें शुरू होने की तारीख का पता चला है। यह सेल कब तक जारी रहेगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है। ऐसी उम्मीद है कि 26 जनवरी यह सेल चल सकती है। अगर आप नया स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदना चाहते हैं तो यह सेल काफी फायदा पहुंचाने वाली है। सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा अन्य सामान जैसे कि फर्नीचर, होम एप्लायंसेज और कपड़ों समेत अन्य एक्सेसरीज पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा।

फ्लिपकार्ट पर प्लस और ब्लैक मेंबर को फायदा
गणतंत्र दिवस के मौके पर शुरू होने वाली Flipkart Republic Day Sale में अन्य बड़ी सेल की तरह प्लस और ब्लैक मेंबर्स को 24 घंटे पहले ही खरीदारी का मौका मिलेगा। अगर आपके पास मेंबरशिप है तो आपको स्टॉक खत्म होने जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सबसे पहले ऑफर का लाभ मिलेगा। इसके अलावा कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

बैंक ऑफर
फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यानी कि सेल में कीमत में कटौती के अलावा बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत का लाभ भी मिलेगा। वहीं ग्राहक डिवाइसेज को आसान ईएमआई पर भी खरीद पाएंगे, जिसमें चुनिंदा डिवाइसेज पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी मिलेगा, जिसमें पुराना या मौजूदा डिवाइस एक्सचेंज में देने पर अतिरिक्त बचत होगी और पुराना डिवाइस भी नए में तबदील हो जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.