Flipkart Festive Dhamaka Days सेल 24 अक्टूबर से

फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट एक बार फिर ग्राहकों के लिए सेल लेकर आ रही है। Flipkart Festive Dhamaka Days की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2018 13:02 IST
ख़ास बातें
  • सभी प्रमुख प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और फ्लैश सेल भी
  • एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर मिलेंगे शानदार ऑफर्स
  • 24 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट फेस्टिव धमाका डेज सेल शुरू

24 अक्टूबर से शुरू होगी Flipkart Festive Dhamaka Days सेल

फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट एक बार फिर ग्राहकों के लिए सेल लेकर आ रही है। Flipkart Festive Dhamaka Days की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी। फ्लिपकार्ट फेस्टिव धमाका डेज सेल 27 अक्टूबर तक चलेगी। चार दिनों तक चलने वाली Flipkart सेल में सभी प्रमुख प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स और ऑफर्स दिए जाएंगे। पिछले सप्ताह आयोजित हुई Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान कंपनी ने स्मार्टफोन की रिकॉर्ड तौड़ बिक्री की थी।

Amazon India ने भी Great Indian Festival सेल का ऐलान कर दिया है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की भी सेल अगले सप्ताह से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल की शुरुआत 23 अक्टूबर रात 9 बजे से होगी। Flipkart Plus मेंबर्स को प्राथमिकता पर रखते हुए फ्री डिलीवरी, प्राथमिकता कस्टमर केयर, रिवॉर्ड प्वाइंट्स और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। Flipkart ने Festive Dhamaka Days के लिए एक्सिस बैंक से पार्ट्नरशिप की है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा, कंपनी ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि ग्राहकों को सेल के दौरान कैशबैक दिया जाएगा या फिर इंस्टेंट डिस्काउंट।
Advertisement
 

पेमेंट ऑफर्स एक्सिस बैंक के डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड दोनों पर उपलब्ध होंगे। फेस्टिव धमाका डेज सेल के दौरान फ्लिपकार्ट चुनिंदा डेबिट कार्ड पर ईएमआई, सभी प्रमुख क्रेडिट और बजाज फिनसर्व कार्ड पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ग्राहक चाहें तो PhonePe से भुगतान कर कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। Flipkart ने कहा कि स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के अलावा प्रोटेक्शन प्लान, एक्सचेंज ऑफर और गारंटी बायबैक ऑप्शन भी होंगे। अगर आप बिग बिलियन डेज सेल के दौरान अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने से चूक गए हैं तो आपके पास एक और मौका है। हैंडसेट के अलावा Flipkart Festive Dhamaka Days में टीवी और एप्लायंसेज पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इन प्रोडक्ट पर एक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा भी दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  5. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  9. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.