Flipkart Big Diwali Sale और Amazon Great Indian Festival सेल: जानें सब कुछ

दिवाली से कुछ दिनों पहले तक अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल जारी रहेगी, जबकि फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2020 14:22 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Diwali Sale 29 अक्टूबर से लेकर 4 नवंबर तक चलेगी
  • Amazon की Great Indian Festival सेल भी दिवाली के कुछ दिन पहले तक चलेगी
  • दोनों सेल में मिलेंगे धमाकेदार ऑफर्स

Flipkart Big Diwali Sale की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी

दिवाली पास है और ऐसे में धमाकेदार ऑनलाइन सेल की उम्मीद करना गलत नहीं होगा। Amazon India और Flipkart भारत में अपनी त्योहारी सीज़न सेल चला रहे हैं और अब दिवाली के लिए नई सेल की घोषणा हो गई है। अमेज़न ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की घोषणा के दौरान कहा था कि यह सेल एक महीने चलेगी, लेकिन फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल कुछ दिनों पहले खत्म हो गई थी। अब Flipkart अपनी Big Diwali Sale लेकर आ रही है। सेल की शुरुआत 29 अक्टूबर से होनी है, लेकिन प्लस सदस्यों के लिए यह 28 अक्टूबर यानी कल से शुरू हो जाएगी। Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Diwali 2020 सेल सभी मुख्य प्रोडक्ट कैटेगरी में आकर्षित डील्स और ऑफर्स पेश करेगी। यदि आप पिछले हफ्ते अमेज़न और फ्लिपकार्ट की त्योहारी सीज़न सेल का फायदा नहीं उठा सके थे, तो निराश होने की जरूरत नहीं है, अब आप दिवाली सेल में उन सभी डील्स को एक बार फिर देखेंगे।
 

Amazon, Flipkart Diwali 2020 sale details

दिवाली से कुछ दिनों पहले तक अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल जारी रहेगी, जबकि फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की दिवाली 2020 स्पेशल सेल 28 अक्टूबर की आधी रात (24 घंटे पहले) को प्लस सदस्यों के लिए शुरू हो जाएगी।
Advertisement
 

Amazon, Flipkart Diwali sales - Top deals previewed so far

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2020 अपने बिग बिलियन डेज़ सेल के समान डील्स और ऑफर्स पेश करेगी, हालांकि आप कुछ प्रोडक्ट्स को पिछली सेल से थोड़ी ज्यादा कीमतों के साथ देख सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर आने वाले कुछ ऑफर्स का खुलासा भी किया है, जो इस हफ्ते दिवाली स्पेशल सेल के दौरान उपलब्ध होंगे।

Flipkart Big Diwali Sale में Poco C3, Oppo Reno 2F और Motorola One Fusion+ पर छूट मिलेगी। iPhone XR को 39,999 रुपये (एमआरपी 52,500 रुपये)  की रियायती कीमत पर बेचा जाएगा, जो बिग बिलियन डेज़ सेल में मिलने वाले ऑफर से थोड़ा अधिक है। लेकिन यह डील अभी भी बुरी नहीं है। यदि आप इससे चूक गए हैं, तो आप नए ऑफर को बैंक डिस्काउंट के साथ पिछले ऑफर के समान बना सकते हैं।
Advertisement

इसी तरह, Apple का iPhone SE (2020)  32,999 रुपये (एमआरपी 42,500 रुपये) में उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy Note 10+ 59,999 रुपये (एमआरपी 85,000 रुपये) में बेचा जाएगा।

बजट स्मार्टफोन्स की तरह, Flipkart Big Diwali सेल 2020 में Oppo A52, Redmi Note 8 और Infinix Smart 4 Plus पर छूट मिलेगी। LG G8X ThinQ को 24,990 रुपये (एमआरपी 70,000 रुपये) में बेचा जाएगा। यह 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा। इस साल फ्लिपकार्ट की पहली फेस्टिव सीजन सेल के दौरान इस डुअल-स्क्रीन फोन की बड़ी संख्या में बिक्री हुई थी। स्मार्टफोन्स के अलावा, Flipkart Big Diwali Sale में स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी बड़ी छूट दी जाएगी।
Advertisement

वहीं, Amazon की Great Indian Festival सेल इस हफ्ते फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल के साथ चलेगी और आप सेल के दौरान समान कीमतों की उम्मीद कर सकते हैं।
 

Amazon, Flipkart Diwali sales - Bundled offers

फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की, जिसके तहत बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट मिलेगी। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2020 सेल के दौरान एक्सिस बैंक, सिटी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है, लेकिन यह ऑफर 28 अक्टूबर के बाद समाप्त हो जाएगा। आप 29 अक्टूबर से अलग-अलग बैंक ऑफर की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

पेमेंट ऑफर्स के अलावा, अमेज़न और फ्लिपकार्ट दोनों कई अन्य डील्स और ऑफर भी दे रहे हैं, जिनमें प्रोडक्ट एक्सचेंज, नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प और चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त छूट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.