Flipkart Big Billion Days सेल जल्द, मोबाइल फोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेगी भारी छूट

Flipkart ने ‘Big Billion Days' सेल को समर्पित एक पेज अपनी वेबसाइट पर पब्लिश किया है, जिसमें इस सेल के आगमन की जानकारी दी गई है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल सेल शुरू होने की सटिक तारीख का खुलासा नहीं किया है, इस पेज पर फिलहाल सेल को ‘coming soon' के साथ सार्वजनिक किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 सितंबर 2020 15:55 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj Finserv कार्डधारकों को भी मिलेगा नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प
  • Flipkart ने डिस्काउंट व कैशबैक के लिए की है SBI Bank व Paytm के साथ साझेद
  • सेल में टीवी और बड़े अप्लाइंसेस पर 80 प्रतिशत तक की छूट होगी प्राप्त

Flipkart Plus सदस्य को मिलेगा Big Billion Days सेल का अर्ली एक्सेस

Flipkart ने भारत में अपनी Big Billion Days सेल की घोषणा कर दी है। ई-कॉमर्स कंपनी का कहना है कि यह सेल जल्द ही शुरू होगी, जिसमें Flipkart Plus सदस्य को इस सेल का लाभ पहले दिया जाएगा। इसके अलावा इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने SBI Bank के साथ साझेदार की है, ताकि ग्राहक एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सके। साथ ही कैशबैक ऑफर के लिए फ्लिपकार्ट ने Paytm के साथ साझेदारी की है। फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि इस सेल में मोबाइल फोन पर कई ऑफर्स व कटौती के साथ-साथ मोबाइल प्रोटेक्शन महज 1 रुपये में ऑफर किया जाएगा।

ई-कॉमर्स कंपनी ने ‘Big Billion Days' सेल को समर्पित एक पेज अपनी वेबसाइट पर पब्लिश किया है, जिसमें इस सेल के आगमन की जानकारी दी गई है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल सेल शुरू होने की सटिक तारीख का खुलासा नहीं किया है, इस पेज पर फिलहाल सेल को ‘coming soon' के साथ सार्वजनिक किया गया है। इसके अलावा, इस पेज पर आपको विभिन्न ऑफर्स की जानकारी प्राप्त होगी, इसमें SBI Bank डिस्काउंट के अलावा जानकारी दी गई है कि Flipkart विभिन्न बैंक्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प प्रदान करेगा, जिसमें ICICI Bank व HDFC Bank जैसे बैंक शामिल है। इसके अलावा Bajaj Finserv कार्डधारकों को भी नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा प्राप्त होगी।

जैसे कि हमने बताया, इस सेल में मोबाइल फोन और टैबलेट्स की कीमत में भारी कटौती मिलेगी, इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी इस सेल का अहम हिस्सा है। फ्लिपकार्ट महज 1 रुपये में मोबाइल प्रोटेक्शन ऑफर कर रहा है और विभिन्न बैक्स पर ईएमआई विकल्प प्राप्त होगा। बिग बिलियन डेज़ सेल में आपको टीवी और बड़े अप्लाइंसेस पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलने वाली है। इसके अलावा बाकि ऑफर्स में अप्लाइंस प्रोटेक्शन, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई भी शामिल है।  

ठीक इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ कैटेगरी में फ्लिपकार्ट पर आपको 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर प्राप्त होगा, इसके साथ ही रोज़ाना नई डील वेबसाइट पर सेल के दौरान लिस्ट की जाएगी। फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि इस कैटेगरी में लगभग 3 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स को लिस्ट किया जाएगा, इसके साथ भी एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध होगा।
Advertisement

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट अपने प्राइवेट ब्रांड पर प्रोडक्ट्स के लिए हर दिन नई डील्स के साथ 80 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करेगा। बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान इन ब्रांड्स में लगभग 2 लाख प्रोड्क्टस को लिस्ट किया जाएगा। फैशन और फर्नीचर कैटेगरी में भी 80 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी। फ्लिपकार्ट अपने होम एंड किचन रेंज में 49 रुपये की शुरुआती राशि के साथ प्रोडक्ट को लिस्ट करेगा, वहीं बेबी प्रोडक्ट्स की रेंज 79 रुपये शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart Big BIllion Days sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  3. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  4. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  5. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  6. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  7. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  8. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  9. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  10. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.