Ferrari ने लॉन्च की अपनी पहली 4-डोर, 4-सीटर कार Purosangue, भारत में भी होगी लॉन्च

Ferrari Purosangue SUV की कीमत की बात करें, तो यूरोप में इस कार को $400,000 (करीब 3.2 करोड़ रुपये) में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 20:53 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी की पहली कार है, जो 4 डोर और 4 सीट के साथ आती है
  • यूरोप में इस कार को $400,000 (करीब 3.2 करोड़ रुपये) में लॉन्च किया गया है
  • इसमें 65-डिग्री, 6.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड V12 पेट्रोल इंजन मिलता है

Ferrari Purosangue की यूरोप में कीमत $400,000 (करीब 3.2 करोड़ रुपये) होगी

फेरारी (Ferrari) ने आखिरकार पुरोसांग (Purosangue) SUV से पर्दा उठा लिया है। यह कंपनी की पहली कार है, जो 4 डोर और 4 सीट के साथ आती है। फेरारी का कहना है कि कंपनी ने इस SUV को अन्य हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी से अलग करने के लिए इसमें स्पोर्ट्सकार जैसी फ्रंट-मिड इंजन पोजीशन और रियर-माउंटेड गियरबॉक्स (49:51 वेट डिस्ट्रीब्यूशन के लिए) का इस्तेमाल किया है। इसमें 65-डिग्री, 6.5-लीटर V12 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 725hp की मैक्सिमम पावर और 716Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

Ferrari Purosangue SUV की कीमत की बात करें, तो यूरोप में इस कार को $400,000 (करीब 3.2 करोड़ रुपये) में लॉन्च किया गया है। कार की डिलीवरी यूरोप में 2023 की दूसरी तिमाही में शुरू होगी। वहीं, भारत में इस कार को अगले साल के अंत में कभी लॉन्च किया जाएगा। फेरारी ने यह भी दावा किया है कि लॉन्च से पहले ही इस कार की मांग बहुत ज्यादा है, जो सीधा इशारा है कि कार भारी ऑर्डर से गुजरने वाली है, जो निश्चित तौर पर लंबा वेट टाइम दर्शाता है।
 

इस कार का डिजाइन आम SUV से थोड़ा अलग है। इसकी ऊंचाई कम रखी गई है। दिखने में यह फेरारी की एक ऐसी स्पोर्ट्स कार लगती है, जिसकी ऊंचाई को थोड़ा बढ़ा दिया गया हो। इसका बोनट लंबा है और पीछे का हिस्सा छोटा। मस्कुलर लुक के लिए व्हील आर्च में क्लैडिंग दी गई है। एयरोडायनामिक्स के साथ-साथ लुक के लिए दरवाजों पर शार्प कट्स दिए गए हैं।

Purosangue में नया 65-डिग्री, 6.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड V12 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 7,750rpm पर 725hp पावर और 6,250rpm पर 716Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस डायरेक्ट इंजेक्शन V12 को 2,100rpm से अपने पीक टॉर्क का 80 प्रतिशत देने के लिए ट्यून किया गया है। इसमें 2-स्पीड फ्रंट पावर ट्रांसमिशन यूनिट और 8-स्पीड रियर-सेट डुअल-क्लच ट्रांसमिशन मिलता है। Purosangue की पावर की बात करें, तो कार 0-100 kmph की स्पीड मात्र 3.3 सेकंड में पकड़ सकती है, जबकि 0-200 kmph स्पीड 10.6 सेकंड में हासिल की जा सकती है। इसकी टॉप स्पीड 310 kmph है। यह अभी तक की सबसे भारी फेरारी कार है, जिसका वजन 2,033 किलोग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.