iPhone और Android यूजर्स सावधान! FBI ने दी चेतावनी, इस तरह का मैसेज मिले तो तुरंत करें डिलीट

मैसेज के माध्यम से यूजर्स के बैंक अकाउंट का पैसा साइबर अपराधियों के खाते में पहुंचाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मार्च 2025 20:13 IST
ख़ास बातें
  • FBI ने iPhone और Android यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है
  • साइबर ठगों ने मैसेजिंग के जरिए ठगी करने का एक नया तरीका निकाला है
  • Smishing टेक्स्ट मैसेज यूजर्स को गलत जानकारी भेजते हैं

मैसेज के माध्यम से यूजर्स के बैंक अकाउंट का पैसा साइबर अपराधियों के खाते में पहुंचाया जा सकता है।

अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन (FBI) ने iPhone और Android यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। साइबर ठगों ने मैसेजिंग के जरिए ठगी करने का एक नया तरीका निकाला है जिसे SMS (smishing) कहा गया है। FBI की ओर से चेताया गया है कि यूजर्स SMS (smishing) टेक्स्ट मैसेज से सावधान रहें। FBI के मुताबिक अमेरिका में कई राज्यों में इन मैसेजेस का इस्तेमाल कर यूजर्स को अपने स्कैम का शिकार बना सकते हैं। 

iPhone और Android यूजर्स को FBI ने चेतावनी दी है कि यूजर के पास अगर कोई संदिग्ध मैसेज आता है तो उसे तुरंत ही ही डिलीट कर दें। Forbes की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 
Advertisement

SMS (smishing) Texts क्या होते हैं?
Smishing टेक्स्ट मैसेज का इस्तेमाल साइबर ठग यूजर्स के साथ धोखाधड़ी करने के लिए करते हैं। इस तरह के मैसेज यूजर्स को गलत जानकारी भेजते हैं। यह जानकारी डिलीवरी या बिल पेमेंट से संबंधित हो सकती है। मैसेज के माध्यम से यूजर्स के बैंक अकाउंट का पैसा साइबर अपराधियों के खाते में पहुंचाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइबर ठगों ने लगभग 10,000 डोमेन रजिस्टर किए हैं। इनके जरिए वे लोगों को अपने जाल में फंसा सकते हैं। 
Advertisement

कहा गया है कि इस तरह के स्कैम का मकसद सिर्फ पैसे चोरी करना नहीं होता है, बल्कि यूजर्स की निजी जानकारी और पहचान भी हासिल करना होता है। इस स्कैम में साइबर ठग धोखा देने के लिए फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं। आमतौर पर मैसेज में बिल पेमेंट या डिलीवरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही एक चेतावनी भी दी जाती है कि जल्द भुगतान नहीं किया तो पैनल्टी भी देनी होगी। 

इस तरह का मैसेज सामान्य दिखने वाला होता है, लेकिन उसमें एक लिंक दिया गया होता है जो एक नकली वेबसाइट पर ले जाता है। इस वेबसाइट पर जो भी यूजर पेमेंट करता है वह सीधे साइबर ठगों के अकाउंट में पहुंच जाती है। 
Advertisement

कैसे बरतें सावधानी
Advertisement
अगर आपको इस तरह का कोई संदिग्ध मैसेज मिलता है तो उसके बारे में तुरंत रिपोर्ट करें। मैसेज में भेजे गए किसी तरह के लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी बिल या अन्य तरह की पेमेंट करने के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही ट्रांजैक्शन करें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: smishing, Smishing Scam, Smishing text scam, Smishing texts, FBI

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.