Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम

Father's Day पर अगर आप कोई उपयोगी गिफ्ट तलाश रहे हैं, तो Smartwatch, E-Reader, Saregama Carvaan Speaker, Smart Air Purifier, Smart Health Devices और Samsung Bespoke AI AirDresser जैसे विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 जून 2026 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Smartwatch और E-Reader जैसे गैजेट्स अच्छे गिफ्ट ऑप्शन
  • Smart Health Devices से घर बैठे रख सकते हैं हेल्थ पर नजर
  • Samsung Bespoke AI AirDresser भी प्रीमियम गिफ्ट ऑप्शन

Father's Day पर पापा के लिए काम के टेक गिफ्ट्स

Photo Credit: AI Generated

Father's Day अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने का खास मौका होता है। अगर आप इस बार पारंपरिक गिफ्ट्स की बजाय कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में काम आए, तो टेक प्रोडक्ट्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। आज मार्केट में ऐसे कई गैजेट्स और स्मार्ट डिवाइसेज मौजूद हैं जो फिटनेस, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और घर की सुविधा से जुड़े कामों को आसान बना सकते हैं। Smartwatch से लेकर Smart Air Purifier और AI-पावर्ड होम अप्लायंसेज तक, कई ऐसे ऑप्शन हैं जो Father's Day पर एक यूजफुल गिफ्ट साबित हो सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे टेक गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप इस मौके पर अपने पिता को देने पर विचार कर सकते हैं।

E-Reader

अगर आपके पिता को किताबें पढ़ने का शौक है, तो E-Reader एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस कैटेगरी में Amazon Kindle, Kobo Clara और Kobo Libra जैसे डिवाइस आते हैं। इनकी मदद से हजारों किताबें एक ही डिवाइस में स्टोर की जा सकती हैं और ई-इंक डिस्प्ले लंबे समय तक पढ़ने के दौरान आंखों पर कम दबाव डालता है।

Samsung Bespoke AI AirDresser

अगर आप प्रीमियम कैटेगरी में कोई गिफ्ट तलाश रहे हैं, तो Samsung Bespoke AI AirDresser पर भी विचार कर सकते हैं। यह डिवाइस कपड़ों को स्टीम और एयर टेक्नोलॉजी की मदद से फ्रेश, सैनिटाइज और डीओडोराइज करने का काम करता है। कंपनी के मुताबिक, इससे बार-बार ड्राई क्लीनिंग की जरूरत कम हो सकती है। AirDresser में AI-बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं, जो कपड़ों की देखभाल को आसान बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह उन लोगों के लिए काम का हो सकता है जो अपने कपड़ों को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रखना चाहते हैं। डिवाइस BKC, मुंबई में कंपनी के स्टोर के साथ ऑफिशियल व थर्ड-पार्टी ऑनलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।

Smart Air Purifier

बढ़ते प्रदूषण के बीच Smart Air Purifier भी एक काम का गिफ्ट साबित हो सकता है। इस कैटेगरी में Dyson, Philips, Xiaomi, Sharp और Honeywell जैसे ब्रांड्स के मॉडल उपलब्ध हैं। कई डिवाइसेज रियल-टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग, HEPA फिल्ट्रेशन और स्मार्टफोन ऐप कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।

Advertisement

Saregama Carvaan Speakers

अगर आपके पिता पुराने हिंदी गाने सुनना पसंद करते हैं, तो Saregama Carvaan Speakers एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकता है। इन डिवाइसेज में पहले से हजारों रेट्रो गाने मौजूद होते हैं। इसके अलावा कई मॉडल्स में FM रेडियो, Bluetooth और USB सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसका एक फायदा यह है कि यदि आपके पिता टेक्नोलॉजी से ज्यादा परिचित नहीं है, तो भी वे इस डिवाइस को आसानी से  ऑपरेट कर सकते हैं।

Advertisement

Smart Health Devices

स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए Smart Health Devices भी अच्छे ऑप्शन हैं। इस कैटेगरी में Omron के BP मॉनिटर, Dr Trust के हेल्थ गैजेट्स, BeatXP और HealthSense के स्मार्ट वेटिंग स्केल, तथा Accu-Chek जैसे ग्लूकोज मॉनिटर शामिल हैं। इनकी मदद से यूजर्स घर बैठे कई जरूरी हेल्थ पैरामीटर्स ट्रैक कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  15. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.