फेक ट्रैफिक चालान के चक्कर में युवक के साथ हुआ 4 लाख से ज्यादा का फ्रॉड, आप न करना ऐसी गलती

कप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर व्यक्ति को मैसेज आया, जिसमें दावा किया गया कि 1000 रुपये के ट्रैफिक चालान का भुगतान करना है, लेकिन उसके साथ फ्रॉड हुआ।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 फरवरी 2026 11:11 IST
ख़ास बातें
  • टेक्नोलॉजी के इस दौर में साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।
  • सरकार लगातार साइबर क्राइम की रोकथाम का प्रयास करती रहती है।
  • वॉट्सऐप पर फर्जी चालान का स्कैम काफी ज्यादा चल रहा है।

साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Photo Credit: Pexels/El Jundi

टेक्नोलॉजी के इस दौर में साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार और निजी संस्थाएं लगातार इनकी रोकथाम का प्रयास कर रही हैं, लेकिन फ्रॉड करने वाले नई-नई तरकीब खोज कर भोले भाले लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं और उनकी मेहनत की कमाई पर सेंध लगा रहे हैं। दरअसल हाल ही में एक व्यक्ति के साथ फेक ट्रैफिक चालान के नाम पर बड़ा धोखा हुआ है। पीड़ित को वॉट्सऐप के जरिए फर्जी चालान भेजा गया जो कि बिलकुल आधिकारिक दिखने वाला लग रहा था। सरकारी चालान होने के चलते युवक ने उस लिंक पर क्लिक किया और उसके बाद उसे अपने पैसे गंवाने पड़े। आइए इस पूरे मामले के बारे में जानते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित को लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर मैसेज आया, जिसमें दावा किया गया कि 1000 रुपये के ट्रैफिक चालान का भुगतान करना है। यह मैसेज'NextGen mParivahan' नाम से भेजा गया था और इसमें ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की शब्दावली का उपयोग किया गया था, जिससे यह एक ऑथेंटिक सरकारी नोटिस जैसा लग रहा था। मैसेज में एक खतरनाक लिंक भी था, जिस पर क्लिक करके चालान का भुगतान करने के लिए कहा गया था।

Advertisement

पीड़ित ने उस लिंक को असली समझकर उस पर क्लिक किया और उसे एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। ऐप इंस्टॉल करने के बाद स्क्रीन पर चालान की कोई जानकारी नहीं नजर आई। फिर दोपहर 2:59 बजे व्यक्ति को एक ईमेल अलर्ट मिला जिसमें बताया गया था कि उसके अमेजन ई-वॉलेट का पासवर्ड बदला गया है। इसके तुरंत बाद उसकी ईमेल आईडी में भी बदलाव हुआ। फिर कुछ ही मिनटों में कई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन वाले एसएमएस अलर्ट मिलने लगे।

कैसे हुआ फ्रॉड
साइबर क्रिमिनल ने व्यक्ति के पहले से सेव क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली और उनका उपयोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ई-गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए किया। गिफ्ट कार्ड को उसके बाद दूसरी ईमेल आईडी पर भेज दिया गया, जिससे वापस पाना बहुत मुश्किल है। इस फ्रॉड में पीड़ित को करीब 4.05 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

कैसे रहें सुरक्षित

  • सरकार हमेशा सलाह देती है कि वे ट्रैफिक चालान की जानकारी सिर्फ आधिकारिक परिवहन वेबसाइट से ही लेनी चाहिए और चालान का भुगतान भी वहीं होना चाहिए।
  • किसी भी अंजान लिंक, क्यूआर कोड या इंस्टेंट पेमेंट वाले मैसेज पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
  • अगर कोई मैसेज या कॉल आपको संदिग्ध लगती है तो आपको उससे पहले उसकी पूरी पुष्टि करनी चाहिए और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई करनी चाहिए।
  • किसी भी फ्रॉड की स्थिति में तुरंत ही पुलिस को शिकायत करनी चाहिए और अपने बैंक अकाउंट या क्रेडिट कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.