Facebook Messenger हुआ जबरदस्त, HD वीडियो कॉल के साथ AI बैकग्राउंड जैसे फीचर्स आए

Meta ने Facebook मैसेंजर में कई नए फीचर्स की पेशकश की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 14:41 IST
ख़ास बातें
  • भारत में दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स Facebook का इस्तेमाल करते हैं।
  • बातचीत करने के लिए Facebook Messenger ऐप बहुत लोकप्रिय है।
  • मेटा ने ऐप में एचडी वीडियो कॉल फीचर दिया है।

Facebook Messenger

Photo Credit: Facebook

भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स Facebook का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें बातचीत करने के लिए Facebook Messenger ऐप बहुत लोकप्रिय है। अगर आप भी फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी साबित होने वाली है। Meta ने आज अपने Facebook मैसेंजर के लिए कई बदलावों की घोषणा की है। आइए Facebook मैसेंजर पर मिलने वाले नए फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Meta ने ऐप में एचडी वीडियो कॉल फीचर दिया है जो कि बैकग्राउंड नॉयज कैंसलेशन और वॉयस आइसोलेशन के साथ आता है। इससे यूजर्स को क्लियर, हाई क्वालिटी वाली कॉल का अनुभव मिलता है। कंपनी का वादा है कि मैसेंजर पर कॉल का ऐसा अनुभव मिलेगा जैसे कि आप लोग एक साथ एक कमरे में मौजूद हैं।

Facebook मैसेंजर पर वाई-फाई के जरिए की गई कॉल के लिए एचडी डिफॉल्ट तौर पर चालू रहेगा, वहीं मोबाइल डेटा कॉल के लिए इसे मैनुअल तौर पर चालू करना होगा। बैकग्राउंड नॉयज सप्रेशन और वॉयस आइसोलेशन जैसे दोनों फीचर्स को कॉल सेटिंग्स के जरिए चालू किया जा सकता है। अगर आपके मित्र फोन नहीं उठाते हैं तो आप ऑडियो या वीडियो मैसेज भी ड्रॉप कर सकते हैं। इसमें आपको ऑडियो और वीडियो कॉल के लिए बस रिकॉर्ड मैसेज पर टैप करना है।

मैसेंजर में जल्द ही वीडियो कॉल में एआई बैकग्राउंड भी मिल रहा है, जो कि आपके कॉल को थोड़ा बेहतर बना देगा। बैकग्राउंड क्रिएट करने के लिए अपने अगले वीडियो कॉल के साइडबार में इफेक्ट्स आइकन पर टैप करना होगा। अगर एप्पल यूजर्स हैं तो आपके लिए एक खास फीचर है, जिसमें iOS पर अब आप Siri से मैसेंजर कॉल करने और मैसेज भेजने में मदद करने के लिए कह सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.