एक्सीटेल ब्रॉडबैंड का ऑफर, 795 रुपये में 100 एमबीपीएस स्पीड में अनलिमिटेड डेटा

अगर आप बेहद ज़्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए इंटरनेट प्लान के साथ एफयूपी लिमिट चिंता का विषय होती है। एफयूपी लिमिट को इंटरनेट सेवा प्रदाता द्वारा आपके प्लान में एक निश्चित डेटा के बाद स्पीड को कम कर देती है। इस समस्या से समाधान के इरादे से एक ब्रॉडबैंड कंपनी, एक्सीटेल ब्रॉडबैंड ने थोड़े दिन पहले दिल्ली में अपनी सेवाएं शुरू की थीं, और अब यह कंपनी बिना किसी एफयूपी लिमिट के अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड डेटा प्लान ऑफर कर रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मई 2017 14:02 IST
ख़ास बातें
  • एक्सीटेल ब्रॉडबैंड बिना किसी एफयूपी लिमिट के इंटरनेट ऑफर कर रही है
  • हैदराबाद में 31 जुलाई तक कंपनी के प्लान पर 200 रुपये की छूट है
  • अलग-अलग स्पीड के साथ 695, 845 और 995 रुपये के प्लान हैं
अगर आप बेहद ज़्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए इंटरनेट प्लान के साथ एफयूपी लिमिट चिंता का विषय होती है। एफयूपी लिमिट को इंटरनेट सेवा प्रदाता द्वारा आपके प्लान में एक निश्चित डेटा के बाद स्पीड को कम कर देती है। इस समस्या से समाधान के इरादे से एक ब्रॉडबैंड कंपनी, एक्सीटेल ब्रॉडबैंड ने थोड़े दिन पहले दिल्ली में अपनी सेवाएं शुरू की थीं, और अब यह कंपनी बिना किसी एफयूपी लिमिट के अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड डेटा प्लान ऑफर कर रही है। दिल्ली के अलावा, कंपनी ने एक दूसरे शहर हैदराबाद में भी 'वेलकम ऑफर' के साथ कदम रख दिया है।

'ट्रूली अनलिमिटेड' प्लान के तहत, कंपनी का दावा है कि बिना किसी एफयूपी स्पीड के अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा। इसका मतलब है कि यूज़र अब बिना किसी चिंता के इंटरनेट डेटा को फुल स्पीड पर खर्च कर सकेंगे। हैदराबाद में, जहां कंपनी ने अभी शुरुआत की है वहां 31 जुलाई तक 'वेलकम ऑफर' के तहत सभी ब्रॉडबैंड प्लान पर 200 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि दिल्ली में ये प्लान अभी ओरिजिनल कीमत पर उपलब्ध हैं।
Advertisement

इंटरनेट स्पीड के हिसाब से इंटरनेट प्लान के लिए तीन विकल्प मौज़ूद हैं-
50 एमबीपीएस स्पीड के साथ 695 रुपये का प्लान (हैदराबाद में 31 जुलाई तक 495 रुपये)
Advertisement
75 एमबीपीएस स्पीड के साथ 845 रुपये का प्लान (हैदराबाद में 31 जुलाई तक 645 रुपये)
100 एमबीपीएस स्पीड के साथ 995 रुपये (हैदराबाद में 31 जुलाई तक 795 रुपये)

कंपनी का कहना है कि ऊपर बताईं गईं कीमतों और टैक्स के अलावा कोई भी छिपे हुए चार्ज नहीं लिए जाएंगे। इसके अलावा, अगर आप सेवाओं से संतुष्ट नहीं होते हैं, तो आप पहले महीने के दौरान अपना सब्सक्रिप्शन रद्द कराकर, अपना पूरा पैसा वापस पा सकते हैं। हाई-स्पीड अनलिमिटेड डेटा देने के लिए, कंपनी ने डार्क फाइबर का इस्तेमाल किया है, जो 10 से 100 गीगाबिट प्रति सेकेंड की स्पीड देता है। ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल एफटीटीएन (फाइबर टू द नोड) या एफटीटीबी (फाइबर टू द बिल्डिंग) के लिए किया जाता है।
Advertisement

मज़ेदार बात है कि, भारत में बेहद कम कीमत पर मोबाइल सेवाओं की शुरुआत कर भारत के टेलीकॉम सेक्टर में हलचल मचा देने वाली, रिलायंस जियो भी ब्रॉडबैंड सेक्टर में एंट्री करने वाली है। बता दें, कि रिलायंस जियो देश में अपनी जियो फाइबर सेवा शुरुआत करने वाली है, जिसे अभी देश के कुछ शहरों में टेस्ट किया जा रहा है। इसके अलावा एक और इंटरनेट सेवा प्रदाता एसीटी गीगाबिट ने भी 1 जीबीपीएस इंटरनेट के साथ हैदराबाद में अपनी सेवाएं लॉन्च की थीं। एसीटी गीगाबिट का दावा है कि देश में स्पीड के मामले में इटंरनेट ब्रॉडबैंड सेवा देने वाली यह पहली कंपनी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , excitel, excitel broadband, unlimited internet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.