120 KM रेंज वाले Evtric Ride HS और Mighty Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Evtric Ride HS की में रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 120 km की रेंज निकालने में सक्षम है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Evtric Ride HS की भारत में कीमत 81,838 रुपये है
  • Mighty Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को 79,567 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • दोनों स्कूटर की फुल चार्ज रेंज 120 किलोमीटर है

Evtric Ride HS की भारत में कीमत 81,838 रुपये है

Evtric Motor ने बुधवार को EV India Expo 2022 में अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए, जिनके मॉडन नेम Rige HS और Mighty Pro है। दोनों ई-स्कूटर हाई-स्पीड EV हैं, जिनकी टॉप स्पीड 55-65 kmph है। रेंज के मामले में भी यह प्रतियोगिता को टक्कर देने की क्षमता रखते हैं। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की फुल चार्ज रेंज 120 km बताई गई है। 

कीमत की बात करें, तो Evtric Ride HS की भारत में कीमत 81,838 रुपये है, जबकि Mighty Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को 79,567 रुपये में लॉन्च किया गया है। राइड एचएस ई-स्कूटर रेड, ब्लैक, व्हाइट और ग्रे कलर ऑप्शन में आता है, जबकि माइटी प्रो को रेड, व्हाइट और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया है। इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में आयोजित EV India Expo 2022 में पेश किया गया है।
Advertisement

दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप के जरिए इन्हें बुक कर सकते हैं।
 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Evtric Ride HS की में रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 120 km की रेंज निकालने में सक्षम है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा है। कंपनी का यह भी दावा है कि इसके बैटरी पैक को 4 घंटे से कम समय में 0-100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement

वहीं, Evtric Mighty Pro में भी राइड एचएस की तरह रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार 4 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। इस स्कूटर की फुल चार्ज रेंज भी 120 km बताई गई है। वहीं, यह चंद सेकंड में 65 kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में भी सक्षम है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , EV India Expo 2022, Electric Scooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  3. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  4. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  5. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  6. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  7. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  8. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  9. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  10. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.