ट्रक को खींचने का दम रखता है यह इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर, सिंगल चार्ज में चलेगा 151 किलोमीटर

Euler HiLoad इलेक्ट्रिक व्हीकल को भारत में डिजाइन किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे शक्तिशाली इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2021 19:51 IST
ख़ास बातें
  • Euler Motors HiLoad इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर हुआ लॉन्च
  • 3,49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ है यह इलेक्ट्रिक व्हीकल
  • फुल चार्ज में 151 km और 15 मिनट के चार्ज में 50 Km की रेंज का दावा

Euler Motors का HiLoad इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर की शुरुआती कीमत 3,49,999 रुपये है

इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल कंपनी Euler Motors ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर - HiLoad लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह बेहद दमदार कार्गो व्हीकल है और इसे साबित करने के लिए कंपनी ने प्रोमो वीडियो में इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर को ट्रक को खींचते हुए दिखाया है। रेंज के मामले में भी यह इलेक्ट्रिक व्हीकल किसी से कम नहीं है। सिंगल रेंज में HiLoad 151 Km की सर्टिफाइड रेंज दे सकता है और कंपनी का दावा है कि मात्र 15 मिनट की चार्जिंग में यह थ्री-व्हीलर 50 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।

Euler Motors का HiLoad इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर (Electric Cargo Three-Wheeler) की शुरुआती कीमत 3,49,999 रुपये तय की गई है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक इसे दिल्ली और हरयाणा में स्थित ऑफलाइन डीलरशिप के साथ-साथ 999 रुपये में ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।
Advertisement
 

Euler HiLoad इलेक्ट्रिक व्हीकल को भारत में डिजाइन किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे शक्तिशाली इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर है। 688 किलोग्राम के साथ HiLoad इलेक्ट्रिक वाहन में ICE मॉडल सहित भारत में तीन-पहिया कार्गो सेगमेंट में सबसे अधिक पेलोड क्षमता के साथ आता है। दिखने में यह आम कार्गो थ्री-व्हीलर जैसा ही है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो  Euler HiLoad इलेक्ट्रिक में 12.4 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जिसके लिए कंपनी दावा करती है कि यह सिंगल चार्ज में 151 किलोमीटर (ARAI प्रमाणित) की रेंज निकाल सकता है। चार्जिंग भी धीमी नहीं है। कंपनी का यह भी दावा है कि यह थ्री-व्हीलर 15 मिनट की चार्जिंग के साथ 50 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।  बैटरी पैक IP67 सर्टिफाइड है, जिससे यह वाटर रेजिस्टेंट बन जाता है। 
Advertisement

Euler HiLoad EV अपने सेग्मेंट में एकमात्र वाहन है, जिसमें बेहतर ब्रेकिंग के लिए 200 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें फ्लीट ट्रैकिंग, बैटरी मॉनिटरिंग और रियल-टाइम चार्जिंग जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।
Advertisement

कंपनी ने नया 'चार्ज ऑन व्हील्स' मोबाइल सर्विस स्टेशन भी पेश किया है, जो किसी भी स्थान या ब्रेकडाउन पॉइंट पर वाहन को चार्ज कर सकता है और साथ ही जरूरत पड़ने पर उसकी सर्विस कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.