भारतीय ट्रैवलर्स के लिए लॉन्च हुआ खास ई-सिम, कीमत करीब 830 रुपये

Sensorise के ट्रैवल eSIM में ऑपरेटर रोमिंग चार्ज नहीं लगेगा और इसकी वजह से कंपनी का कहना है कि यात्रियों को विदेशों में सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क खोजने की परेशानी भी नहीं होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2023 17:08 IST
ख़ास बातें
  • Sensorise ने भारत की पहली कस्टमर ट्रैवल eSIM लॉन्च की है
  • इसके साथ 1,000 से ज्यादा कस्टमाइजेबल प्लान्स दिए जाएंगे
  • इसे कुछ मिनटों में एक्टिवेट और इस्तेमाल किया जा सकता है
भारत में M2M सर्विस प्रोवाइडर, Sensorise ने भारत की पहली कस्टमर ट्रैवल eSIM लॉन्च की है। यह eSIM कॉर्पोरेट ट्रैवल्रर्स, हॉलिडे ट्रैवलर्स और स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन की गई है। इसके साथ 1,000 से ज्यादा कस्टमाइजेबल प्लान्स दिए जाएंगे। इतने प्लान्स के साथ कंपनी का कहना है कि यह विश्व का सबसे व्यापक eSIM डेटा प्लान कवरेज लेकर आता है। इसे कुछ मिनटों में एक्टिवेट और इस्तेमाल किया जा सकता है।

Sensorise ने Travel eSIM कार्ड की घोषणा की है, जो 1,000 से ज्यादा कस्टमाइजेबल प्लान के साथ आता है और 190 देशों में काम करता है। इसकी कीमत 10 अमेरिकी डॉलर (करीब 830 रुपये) है। Sensorise Travel eSIM अब Sensorise मोबाइल ऐप के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि eSIM फिजिकल सिम की जरूरत को खत्म करने के लिए बनाया गया है। इसका एक्टिवेशन टाइम भी बहुत कम होता है।
Advertisement

Sensorise के ट्रैवल eSIM में ऑपरेटर रोमिंग चार्ज नहीं लगेगा और इसकी वजह से कंपनी का कहना है कि यात्रियों को विदेशों में सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क खोजने की परेशानी भी नहीं होगी। यात्री अपने eSIM को एक्टिवेट करने और तुरंत मोबाइल डेटा का उपयोग शुरू करने के लिए एक QR कोड को स्कैन कर सकते हैं।

Sensorise की मूल कंपनी, Rosmerta Technologies के अध्यक्ष, श्री कर्ण नागपाल ने इस मौके पर कहा, "eSIM समाधान भारतीयों के लिए वैश्विक यात्रा कनेक्टिविटी में एक महत्वपूर्ण छलांग का प्रतिनिधित्व करता है।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि सेंसोराइज ऐसे समाधान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो व्यक्तियों के जीवन को सरल और बेहतर बनाए।"
Advertisement

Sensorise Travel eSIM उन यात्रियों के लिए एक बढ़िया विकल्प होगा जो महंगे रोमिंग शुल्क या सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क खोजने की चिंता किए बिना विदेश में जुड़े रहना चाहते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sensorise, Sensorise eSIM
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.