Elon Musk ने Twitter डील से वापस खींचा हाथ, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

Twitter को एलन मस्क की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कंपनी एलन मस्क को पर्याप्त सूचना देने में सफल नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2022 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Twitter के साथ 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से की थी डील
  • मई में मस्क ने इस डील को कर दिया था होल्ड
  • मस्क का आरोप- ट्विटर नहीं दे पाई बॉट अकाउंट्स की सटीक जानकारी

एलन मस्क ने अप्रैल में की थी ट्विटर के साथ डील

Elon Musk ने शुक्रवार को Twitter को खरीदने की डील से अपना हाथ वापस खींच लिया। एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर पर आरोप लगाया कि कंपनी फेक अकाउंट्स की जानकारी देने में फेल हो गई है। उधर ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टायलो ने कहा कि बोर्ड इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा ताकि मर्जर एग्रीमेंट को लागू किया जा सके। 

Twitter को एलन मस्क की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कंपनी एलन मस्क को पर्याप्त सूचना देने में सफल नहीं हो पाई है। वहीं, शर्तों में एक शर्त ये भी है कि अगर एलन मस्क इस डील से इनकार करते हैं तो उन्हें 1 बिलियन डॉलर की रकम हर्जाने के रूप में भरनी होगी। एलन मस्क पर एक मुकदमा पहले से चल रहा है जिसमें उन पर ट्विटर के शेयरों को गिराने का आरोप लगाया गया है। मई में एलन मस्क ने कहा कि वह डील को तब तक होल्ड पर डाल रहे हैं जब तक कि कंपनी ये साबित नहीं कर देती कि इसके कुल यूजर्स में स्पैम बॉट या फेक अकाउंट्स केवल 5 प्रतिशत हैं। 
Advertisement

पिछले महीने ही एलन मस्क ने ट्विटर को चेतावनी भी दी थी कि अगर कंपनी अपने फेक अकाउंट्स की जानकारी देने में विफल हो जाती है तो वह डील से वापस हट सकते हैं। इसी के जवाब में ट्विटर ने मस्क से इसके रॉ डेटा के फायरहोज की एक्सेस देने की पेशकश की थी, जिसमें रोजाना लाखों ट्वीट आते हैं। ट्विटर ने कहा था कि ये प्राइवेट डेटा असली अकाउंट्स को स्पैम की तरह पहचान किए जाने से रोकता है। 

Twitter इस बात पर जमा रहा कि सॉफ्टवेयर से चलने वाले इसके अकाउंट्स 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं है, जो कि इन्सानों द्वारा नहीं चलाए जाते हैं। जबकि मस्क का कहते रहे कि उनको लगता है कि बॉट अकाउंट्स की संख्या 5 प्रतिशत से कहीं ज्यादा है। इन्हीं बॉट अकाउंट्स की वजह से मस्क ने इस डील से अपना हाथ खींच लिया है। 
Advertisement

अप्रैल में Elon Musk ने Twitter के साथ 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 44 बिलियन डॉलर में ये डील की थी। उसके बाद मई में मस्क ने इस डील को होल्ड पर डाल दिया। उन्होंने अपनी टीम से कहा कि ट्विटर के उस दावे, जिसमें वह साइट पर 5 प्रतिशत से कम बॉट अकाउंट्स होने की बात कह रहा है, की जांच करे। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  6. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  10. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.