Twitter CEO का पद छोड़ेंगे Elon Musk, महिला संभालेगी कंपनी की कमान

ट्विटर (Twitter) को आखिरकार अब लंबे समय के बाद एक नया सीईओ मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2023 09:59 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर (Twitter) को आखिरकार अब लंबे समय बाद नया सीईओ मिलने वाला है।
  • एलन मस्क के इस कदम से Tesla निवेशकों को राहत मिलने की संभावना है।
  • मस्क के ट्वीट के अनुसार, Twitter सीईओ के पद पर कोई महिला होने वाली है।

एलन मस्क ने ट्विटर सीईओ के तौर पर अक्टूबर में कड़े बदलाव किए थे।

Photo Credit: Reuters

ट्विटर (Twitter) को आखिरकार अब लंबे समय के बाद एक नया सीईओ मिलने वाला है। गुरुवार को ट्विटर के मौजूदा सीईओ एलन मस्क ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए एक नया सीईओ मिल गया है। हालांकि उन्होंने उसके नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मस्क के ट्वीट के अनुसार, वह कोई महिला होने वाली है।


आ गया ट्विटर का नया सीईओ


मस्क ने एक ट्वीट में कहा कि "मैं यह घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हूं कि अब X/Twitter के लिए एक नया सीईओ मिल गया है। वह 6 सप्ताह में शुरुआत करेंगी!" मस्क ने कहा कि वह सीईओ के पद से हटकर प्रोडक्ट, सॉफ्टवेयर और सिसोप्स के एग्जीक्यूटिव चैयरपर्सन और सीटीओ के तौर पर काम करेंगे।
 

Tesla को मिलेगा बूस्ट


यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं हो गा कि मस्क के इस कदम से Tesla निवेशकों को राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि मस्क लगातार अपना काफी समय ट्विटर को दे रहे थे। इसके अलावा मस्क एक रॉकेट कंपनी SpaceX भी चलाते हैं। इस खबर के बाद वॉल्यूम स्पाइक में Tesla के शेयरों में 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
Advertisement

मस्क ने नवंबर में कहा था कि वह ट्विटर पर अपना समय कम करने के लिए सोशल मीडिया कंपनी चलाने के लिए एक सीईओ खोज रहे थे, हालांकि उन्हें इससे पहले कभी भी किसी कैंडीडेट का नाम नहीं लिया था।
 

बदल गया था ट्विटर


Advertisement
अक्टूबर में नए ट्विटर सीईओ के तौर पर टेस्ला के मालिक और अरबपति ने पहले दो सप्ताह तेजी से बदलाव किया था। उन्होंने सबसे पहले ट्विटर के तत्कालीन सीईओ पराग अग्रवाल और अन्य सीनियर अधिकारियों को उनके पद से हटाया था। फिर नवंबर में ट्विटर के करीब आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

एलन मस्क ने कहा कि उन्होंने ट्विटर को नफरत और बांटने का केंद्र बनने से रोकने के लिए खरीदा है। उन्होंने यह भी कहा था कि वे ट्विटर पर स्पैम बॉट्स को खत्म करेंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, Twitter CEO, Elon Musk, Tesla

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  7. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  8. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  9. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.