यूरोप में डीजल गाड़ियों से ज्यादा बिके EV, बना नया रिकॉर्ड

हाल ही में Volkswagen ने दावा किया था कि कंपनी इस साल चीन में अपनी ID बैटरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सेल को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जनवरी 2022 22:18 IST
ख़ास बातें
  • यूके सहित 18 यूरोपीय बाजारों में बेचे गए वाहनों में हर पांचवा इलेक्ट्रिक
  • डीजल कारों की सेल में 19 प्रतिशत से कमी आई
  • यूरोप में डीज़ल कार मार्केट 2015 से लगातार नीचे गिर रहा है

दिसंबर 2021 में, पश्चिमी यूरोप में लगभग 176, 000 बैटरी ईवी बेची गईं, जो अभी तक का रिकॉर्ड हाई बन गया है

इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट कई देशों में तेज़ी से बदल रही है। भारत समेत कई बड़े बाज़ार हैं, जहां लोगों ने पेट्रोल व डीज़ल वाहनों के बदले अब इलेक्ट्रिक वाहनों (electric vehicles) में रुचि दिखानी शुरू कर दी है। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि यूरोपीय मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की सेल ने पहली बार डीजल कारों की सेल को पीछे छोड़ दिया है।

Business Standard ने Financial Times के प्रारंभिक अनुमानों का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि यूके सहित कुल 18 यूरोपीय बाजारों में बेचे गए वाहनों में से हर पांचवा व्हीकल इलेक्ट्रिक था, जबकि डीजल कारों की सेल में 19 प्रतिशत से कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2021 में, पश्चिमी यूरोप में लगभग 176, 000 बैटरी ईवी बेची गईं, जो अभी तक का रिकॉर्ड हाई बन गया है। ये दिसंबर 2020 की तुलना में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। वहीं, यूरोपीय कार निर्माताओं ने कुल 160,000 डीजल कार बेची हैं।

यूरोप में डीज़ल कार मार्केट 2015 से लगातार नीचे गिर रहा है, जब Volkswagen को डीजल एमिशन टेस्ट में धोखा देने का दोषी पाया गया था। हालांकि, इसके बावजूद, Volkswagen ने दुनिया भर में 452,9000 बैटरी-इलेक्ट्रिक वाहन बेचे हैं, जो 2020 की तुलना में 96 प्रतिशत ज्यादा है।

हाल ही में Volkswagen ने दावा किया था कि कंपनी इस साल चीन में अपनी ID बैटरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सेल को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी ने यह भी कहा था कि उनका लक्ष्य और भी बेहतर परफॉर्म करना है, लेकिन सेमीकंडक्टर की कमी से प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है।
Advertisement

कंपनी का लक्ष्य इस साल उस संख्या को लगभग 15 प्रतिशत या लगभग 500,000 यूनिट्स तक बढ़ाना है, हालांकि उन्होंने कहा कि यह चिप आपूर्ति की स्थिति पर भी निर्भर करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  6. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.