80 km रेंज वाली फोल्डेबल Model F इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत

Electric Bike Company की Model F ई-बाइक की कीमत $1,799 (करीब 1.43 लाख रुपये) है। वर्तमान में यह तीन रंगों में उपलब्ध है - सफेद, लाल और काला।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अगस्त 2022 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Model F ई-बाइक की कीमत $1,799 (करीब 1.43 लाख रुपये) है
  • पेडल असिस्ट के साथ इसमें अधिकतम 50 मील (80 किमी) की दूरी तय की जा सकती है
  • इसमें 750W मोटर है, जिसकी बदौलत यह 40 kmph की टॉप स्पीड पर पहुंचती है

Electric Bike Company की Model F ई-बाइक की कीमत $1,799 (करीब 1.43 लाख रुपये) है

Electric Bike Company नाम की मोबिलिटी कंपनी ने अपनी लेटेस्ट फोल्डिंग बाइक लॉन्च किया है। ई-बाइक का नाम Model F है, जो सिंगल चार्ज में 80 km की रेंज देने का दावा करती है। पावर के मामले में भी यह ई-बाइक दमखम रखती है। इसकी टॉप स्पीड 40 kmph है। इसकी एक खासियत इसका फोल्डेबल डिजाइन है, क्योंकि इस ई-बाइक को आराम से फोल्ड करके बेहद पोर्टेबल बनाया जा सकता है।

Electric Bike Company की Model F ई-बाइक की कीमत $1,799 (करीब 1.43 लाख रुपये) है। वर्तमान में यह तीन रंगों में उपलब्ध है - सफेद, लाल और काला। यूं तो इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी अपने अनलिमिटेड पेंट कलर ऑप्शन के लिए पॉपुलर है, ऐसे में ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में कंपनी इस बाइक को और भी कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराएगी।
Advertisement
 

मुख्य खासियतों के बारे में बात करें, तो Model F के बैटरी पैक को ई-बाइक में ही चार्ज किया जा सकता है, या इसे अलग से चार्ज करने के लिए निकाला जा सकता है। कंपनी का दावा है कि ई-बाइक में पेडल असिस्ट का इस्तेमाल करते समय अधिकतम 50 मील (80 किमी) की दूरी तय की जा सकती है। राइडर्स जो पेडलिंग के बिना हाई स्पीड तक पहुंचने के लिए थ्रॉटल का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें कंपनी के अनुसार, करीब आधी रेंज आराम से मिलनी चाहिए।

पावर की बात करें, तो ई-बाइक में 750W क्षमता की मोटर है, जिसकी बदौलत यह 25 मील प्रति घंटे (करीब 40 किमी/घंटा) की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। यह स्पीड थ्रॉटल के जरिए हासिल की जा सकती है। ई-बाइक के ब्रेक लीवर्स हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स से जुड़े हैं, जो कंपनी के अनुसार, पावरफुल ब्रेकिंग पावर देते हैं। इसमें सिंगल-स्पीड पेडल ड्राइवट्रेन विशाल 58T चेनरिंग का इस्तेमाल करते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Bike company
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  3. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  2. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  3. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  4. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  7. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  8. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  9. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  10. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.