ईद पर Whatsapp में डाउनलोड करें ये स्पेशल स्टीकर्स, खास अंदाज में दें मुबारकबाद

बकरीद के दिन आप अपने करीबियों को वॉट्सऐप के माध्यम से खास अंदाज में मुबारकबाद दे सकते हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जुलाई 2022 11:17 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप पर आप ईद-उल-अजहा के लिए खास स्टीकर डाउनलोड कर सकते हैं
  • मुस्लिम समाज इसे त्याग और कुर्बानी के त्यौहार के रूप में मनाता है
  • बकरीद के दिन बकरे की बलि देकर उसे तीन भागों में बांटते हैं

Photo Credit: food.ndtv

Eid al Adha celebration today 10 July 2022 whatsapp stickers how to download step by step guide
ईद-उल-अजहा पर वॉट्सएप में डाउनलोड करें ये स्पेशल स्टीकर्स खास अंदाज में दें मुबारकबाद
Advertisement
ईद-उल-अजहा पर Whatsapp में डाउनलोड करें ये स्पेशल स्टीकर्स, खास अंदाज में दें मुबारकबाद

आज इस्लाम धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक ईद-उल-अजहा मनाया जा रहा है। इसे बकरीद भी कहते हैं। मुस्लिम समाज इसे त्याग और कुर्बानी के त्यौहार के रूप में मनाता है। बकरीद के दिन बकरे की बलि देकर उसे तीन भागों में बांटते हैं। एक भाग को रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों को भेंट करते हैं, दूसरा हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को दिया जाता है जबकि तीसरे हिस्से को परिवार में बांटा जाता है। इस त्यौहार की शुरुआत कैसे हुई और किसने की, इसके बारे में एक नजर डाल लेते हैं। 
Advertisement

मुस्लिम समाज की मान्यताओं के अनुसार, हजरत इब्राहिम अल्लाह के पैगंबर थे और अल्लाह में पूरा विश्वास रखते थे। हजरत इब्राहिम को एक पैगंबर ने कहा कि वह अपने प्यार को साबित करने के लिए अपनी सबसे प्यारी चीज का त्याग करे। ये सुनकर इब्राहिम ने अपने बेटे की बलि देने की सोची जो कि उनके लिए संसार में सबसे प्यारा था। जैसे ही बेटे को मारने के लिए इब्राहिम का हाथ चला, तभी अल्लाह ने दूत भेजा और इब्राहिम के बेटे को बकरे में तब्दील कर दिया। तब से लेकर बकरीद को मनाने की मान्यता चली आ रही है। 

बकरीद के दिन आप अपने करीबियों को वॉट्सऐप के माध्यम से खास अंदाज में मुबारकबाद दे सकते हैं। वॉट्सऐप पर आप ईद-उल-अजहा के लिए खास स्टीकर डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको इसके लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से बता रहें हैं- 
Advertisement

1. सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें। 
2. यहां पर आप ईद-उल-अजहा या बकरीद वॉट्सऐप स्टीकर लिखकर सर्च कर सकते हैं। 
Advertisement
3. स्टीकर मिल जाने पर उन्हें डाउनलोड कर लें।
4. उसके बाद इसे खोलें और वॉट्सऐप पर इंस्टॉल करने के लिए Add to Whatsapp या + के निशान पर क्लिक करें। 
5. Add to Whatsapp पर दोबारा टैप करके एड करने के लिए कन्फर्म करें।
Advertisement
6. इंस्टॉल करने के बाद वॉट्सएप खोलें और किसी पर्सनल या ग्रुप चैट में जाएं। 
7. टेक्स्ट बॉक्स के पास दिए इमोजी पर क्लिक करके स्टीकर्स में जाएं। 
8. यहां से आप अपने डाउनलोड किए स्टीकर्स को अपने चाहने वालों को भेज सकते हैं और उन्हें खास अंदाज में बकरीद की मुबारकबाद दे सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.