सिंगल चार्ज में 160 KM चलने वाला Made in India इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मात्र 499 रुपये में करें बुक

eBikeGo के 'Rugged' G1 मॉडल की भारत में कीमत 79,999 रुपये है। वहीं, G1+ वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अगस्त 2021 20:44 IST
ख़ास बातें
  • eBikeGo Rugged G1, G1+ भारत में लॉन्च
  • 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में हुआ है लॉन्च
  • सिंगल चार्ज में चलता है 160 किलोमीटर

eBikeGo Rugged G1, G1+ भारत में लॉन्च हो गए हैं

भारतीय कंपनी eBikeGo ने बुधवार को भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इस मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर (Made in India electric scooter) के दो वेरिएंट्स आते हैं - G1 और G1+ वेरिएंट। जैसा कि मॉडल नंबर से समझ आता है, G1 स्टैंडर्ड मॉडल है और G1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर थोड़ी बेहतर स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। हालांकि, दोनों वेरिएंट में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। अच्छी बात यह है कि दोनों वेरिएंट FAME II सब्सिडी प्राप्त करने के योग्य है। इतना ही नहीं, राज्यों द्वारा तय सब्सिडी के बाद इनकी कीमत और कम हो जाती है।

eBikeGo के 'Rugged' G1 मॉडल की भारत में कीमत 79,999 रुपये है। वहीं, G1+ वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। दोनों मेड इन इंडिया 'Rugged' इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की वेबसाइट के जरिए 499 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है। बुकिंग अमाउंट पूरी तरह से रिफंडेबल होगा। 
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें, तो नए eBikeGo 'Rugged' इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) में दो 2 kWh क्षमता के बैटरी पैक हैं, जिसे आसानी से बदला जा सकता है। कंपनी के दावा अनुसार, बैटरी 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। सिंगल चार्ज में स्कूटर 160 किलोमीटर तक चल सकता है।

पावर की बात करें, तो इसमें 3kW क्षमता की मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। स्कूटर 30 लीटर के स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। इसमें एंटी-थेफ्ट फीचर भी मिलता है। Ola Scooter और Simple One की तरह इसे रिमोट से अनलॉक किया जा सकता है। इसके लिए Rugged ऐप का इस्तेमाल करना होगा।
Advertisement

रग्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में ही तैयार किया गया है और इसके लिए भारत में अब तक का सबसे मजबूत और टिकाऊ इलेक्ट्रिक स्कूटर होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की चेसिस पर 7 साल की वारंटी भी मिलती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.