सोलर से चलेगा पूरा घर, ये नया ‘All-in-One’ सिस्टम खुद चार्ज होकर देगा फुल एनर्जी बैकअप!

Eastman Solar Access LIB में तीन ऑपरेशनल मोड दिए गए हैं - Solar-only, Smart/PCU (AC-coupled) और Hybrid Mode (Grid + Solar)। कंपनी का कहना है कि ये फ्लेक्सिबल मोड्स सिस्टम को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से ऑप्टिमाइज करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2025 19:43 IST
ख़ास बातें
  • इसके MPPT सोलर चार्जर में ‘ZERO DROP’ टेक्नोलॉजी दी गई है
  • इससे चार्जिंग एफिशिएंसी 95% तक पहुंच जाती है
  • ये प्लग-एंड-प्ले सिस्टम है, जिसमें वायरिंग का झंझट नहीं होता

इस सिस्टम में ‘PV Reserve Protection’ नाम की सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है

Photo Credit: Eastman Auto & Power

Eastman Auto & Power Ltd. ने भारत में अपने नए ‘Solar Access LIB' सिस्टम को लॉन्च किया है, जो एक ऑल-इन-वन स्टोरेज सॉल्यूशन है। इस नए सिस्टम में इन्वर्टर और लिथियम-आयन बैटरी दोनों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट घरेलू और छोटे बिजनेस यूजर्स के लिए एक आसान, भरोसेमंद और एफिशिएंट क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन साबित होगा।

कंपनी के मुताबिक, Solar Access LIB की सबसे बड़ी खासियत है इसका MPPT सोलर चार्जर, जिसमें ‘ZERO DROP' टेक्नोलॉजी दी गई है। इस फीचर की मदद से एनर्जी लॉस बेहद कम होता है और चार्जिंग एफिशिएंसी 95% तक पहुंच जाती है। इससे न सिर्फ बिजली की बचत होती है बल्कि ज्यादा सोलर एनर्जी को उपयोग में लाया जा सकता है। आम हाइब्रिड इन्वर्टर में डायोड-बेस्ड सोलर चार्जर होता है, जिससे ऑपरेशन के दौरान एनर्जी लॉस और हीट जनरेशन होती है।

Advertisement

Eastman Solar Access LIB में तीन ऑपरेशनल मोड दिए गए हैं - Solar-only, Smart/PCU (AC-coupled) और Hybrid Mode (Grid + Solar)। कंपनी का कहना है कि ये फ्लेक्सिबल मोड्स सिस्टम को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से ऑप्टिमाइज करने में मदद करते हैं। इसके साथ इस्तेमाल की गई लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरियां पारंपरिक लीड-एसिड बैटरियों की तुलना में ज्यादा क्लीन, सेफ और मेंटेनेंस-फ्री हैं।

सिस्टम में ‘PV Reserve Protection' नाम की सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है, जो गलत DC वायरिंग की स्थिति में सिस्टम को ऑटोमैटिकली डिटेक्ट कर नुकसान से बचाती है। इसके अलावा यूजर्स Eastman Solar App के जरिए सिस्टम को रियल टाइम में मॉनिटर और कंट्रोल कर सकते हैं।

Eastman Auto & Power के मैनेजिंग डायरेक्टर शेखर सिंगल ने इस लॉन्च के मौके पर कहा, “Solar Access LIB के जरिए हमारा मकसद हर घर और छोटे बिजनेस को एक आसान, एफिशिएंट और भरोसेमंद क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन देना है। हमने इसे Amazon पर उपलब्ध कराया है ताकि देशभर के कंज्यूमर्स इसे एक क्लिक में खरीद सकें।”

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Eastman, Solar Access LIB, Inverter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.