EV India Expo 2022: ई-फिल ने लॉन्च किया E-Auto और 60kW पब्लिक फास्ट चार्जर

उपलब्धता की बात करें तो ई-फिल इलेक्ट्रिक ने ऐलान किया है कि उसकी एल5 कैटेगरी ई-ऑटो एक जनवरी, 2023 को बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 14:44 IST
ख़ास बातें
  • E-Fill ने EV India Expo 2022 में L5 कैटेगरी ई-ऑटो पेश किया है।
  • E-Fill ने X4 सीरीज ड्यूल गन पब्लिक ईवी चार्जर लॉन्च किया है।
  • L5 कैटेगरी LIFT-EA में 7kW मोटर और 14.5kWh BNEW बैटरी मिलेगी।

Photo Credit: E-Fill

हरियाणा बेस्ड ईवी स्टार्टअप ब्रांड E-Fill Electric ने 7 सितंबर को EV India Expo 2022 में अपनी खुद की L5 कैटेगरी ई-ऑटो (लोडर) और X4 सीरीज ड्यूल गन पब्लिक ईवी चार्जर लॉन्च किया है। ईवी कंपनी का दावा है कि कि LIFT E-Auto ( LIFT-EA) हाल ही में लॉन्च किए गए Tata Ace इलेक्ट्रिक LCV को टक्कर देगा और ज्यादा किफायती होगा। इसमें 1.5 टन तक की पेलोड कैपेसिटी और अन्य एडवांस फीचर्स शामिल होंगे।

L5 कैटेगरी LIFT-EA में 7kW मोटर और 14.5kWh BNEW बैटरी मिलेगी। इसमें 140 क्यूबिक फीट लोडिंग एरिया है और यह 11 डिग्री ग्रेडिएंट हाइट तक चेक कर सकता है। इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,एर्गोनोमिक सीटिंग और एक कवर टॉप बॉक्स भी दिया गया है। 

एल5 कैटेगरी ई-ऑटो की उपलब्धता

उपलब्धता की बात करें तो ई-फिल इलेक्ट्रिक ने ऐलान किया है कि उसकी एल5 कैटेगरी ई-ऑटो एक जनवरी, 2023 को बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

E-Fill Electric चार्जिंग सॉल्युशंस के फाउंडर और सीईओ मयंक जैन ने कहा कि “हम अकेले स्टार्ट-अप हैं जो फुल ईवी इको-सिस्टम पर काम कर रहे हैं। ई-फिल इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रदान करता है और यह भारत में एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन निर्माता है। ई-फिल इलेक्ट्रिक का उद्देश्य प्रोडक्ट इनोवेशन और ग्राहकों को आराम प्रदान करना है। ई-फिल का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए एक टेक्नोलॉजी बेस्ड ट्रांसिशन को लाना है। ”

E-Fill का EV चार्जर एक X4 सीरीज 60kW 3-फेज DC पावर्ड यूनिट है जो कि CCS2 ड्यूल गन कनेक्टर से लैस है। सेफ्टी के लिए इसमें IP54 रेटिंग दी गई है और साथ में मल्टीपल फॉल्ट प्रोटेक्शन और इनबिल्ट अर्थिंग प्रोटेक्शन भी है। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें 7 इंच की एलसीडी स्क्रीन, RFID एनेबल चार्जिंग सॉल्युशन और वोल्टेज या लोड से सुरक्षा के लिए फीचर्स के साथ सूट आता है। फास्ट चार्जर 1 अक्टूबर 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

साफतौर पर एक ईवी चार्जिंग स्टेशन निर्माता कंपनी ई-फिल के बोर्ड में वर्तमान में प्रमुख ओईएम के एक्सपर्ट भी हैं। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ईवी चार्जर्स (स्लो/मॉडरेट/फास्ट), क्लाउड बेस्ड सीएमएस, ई-फिल मोबाइल एप्लिकेशन और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , EV India Expo 2022

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.