लेज़र डस्ट डिटेक्शन और Piezo सेंसर के साथ Dyson V12 Detect Slim वैक्यूम क्लीनर भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

Dyson V12 Detect Slim वैक्यूम क्लीनर की कीमत भारत में 55,900 रुपये है, जिसे आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यह भारत में कंपनी के पुराने V11 Absolute Pro फ्लैगशिप मॉडल से भी महंगा है, जिसकी कीमत 52,900 रुपये है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 15:20 IST
ख़ास बातें
  • Dyson V12 Detect Slim में कंपनी की Hyperdymium मोटर दी गई है
  • डायसन वी12 डिटेक्ट स्लिम में नया Anti-tangle हेयर स्क्रू टूल भी मौजूद है
  • डिवाइस में LCD स्क्रीन भी मौजूद है
Dyson V12 Detect Slim वैक्यूम क्लीनर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया हाई-एंड वैक्यूम क्लीनर कंपनी का भारत में सबसे महंगा और एडवांस डिवाइस है, जिसमें क्लीनिंग को इम्प्रूव करने के लिए यूनिक लेज़र डस्ट डिटेक्शन सिस्टम दिया गया है और इसमें इनबिल्ट Piezo सेंसर मौजूद है जो कि धूल और गंदगी के कणों को एनालाइज कर डिटेल्स डिस्प्ले करता है और वैक्यूम क्लीनर के जरिए उन कणों को कलेक्ट करता है। इस डिवाइस में सफाई के लिए कई फिटिंग्स दी गई है। इसके अलावा, इसमें एलईडी स्क्रीन मौजूद है, जो कि डस्ट कनेक्शन, पावर मोड और बैटरी लाइफ की जानकारी प्रदान करती है।
 

Dyson V12 Detect Slim price in India, availability

Dyson V12 Detect Slim वैक्यूम क्लीनर की कीमत भारत में 55,900 रुपये है, जिसे आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यह भारत में कंपनी के पुराने V11 Absolute Pro फ्लैगशिप मॉडल से भी महंगा है, जिसकी कीमत 52,900 रुपये है। वैक्यूम क्लीनर की सेल आज 7 फरवरी से ही शुरू हो रही है और इसे भारत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Dyson Demo स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
Advertisement
 

Dyson V12 Detect Slim features, specifications

Dyson V12 Detect Slim अपने पुराने मॉडल V11 Absolute Pro की तुलना में थोड़ा छोटा और हल्का है, जिसका वज़न 2.2 किलोग्राम है। इसके डिज़ाइन में भी कुछ प्रमुख बदलाव किए गए हैं, जिसमें ट्रिगर की जगह पावर बटन मौजूद है जो कि डिवाइस को तब-तक चालू रखता है जब-तक डिवाइस पूरी तरह से बंद नहीं हो जाता। ऐसे में वी12 डिटेक्ट स्लिम वैक्यूम क्लीनर को सफाई के दौरान हैंडल करना काफी आसान बन जाता है।

Dyson V12 Detect Slim में 11 “Root Cyclones” से लैस Hyperdymium मोटर 125,000rpm तक घूमती है, इसको लेकर कहा गया है कि यह 0.3 माइक्रोन जितने छोटे कण को पकड़ने के लिए पांच-स्तर की फिल्टरेशन का इस्तेमाल करती है। इस डिवाइस मं रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर 60 मिनट तक का रनटाइम प्रदान करती है। जैसे कि हमने बताया इस डिवाइस में एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जो कि डिवाइस का डाटा डिस्प्ले करती है इसमें बैटरी काउंटडाउन टाइमर और पावर मोड आदि शामिल होते हैं। स्क्रीन के नीचे दिया गया बटन Eco, Medium/Auto और Boost power modes में स्विच करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

Dyson V12 Detect Slim में दो नई प्रमुख टेक्नोलॉजी दी गई हैं, जो कि क्लीनिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। इसमें लेज़र डस्ट डिटेक्टशन सिस्टम और डस्ट और डर्ट एनालिस के लिए piezo सेंसर मौजूद है। लेज़र सिस्टम स्लिम फ्लफी रोलर हेड पर मौजूद है, जो कि प्रभावी सफाई के लिए फर्श पर ग्रीन लेज़र लाइट डालता है, जिसकी वजह से धूल और गंदगी के कणों चमकने लगते हैं और आप आसनी ने डिवाइस के जरिए उनकी सफाई कर सकते हैं।

Piezo सेंसर वैक्यूम क्लीनर द्वारा साफ किए गए कणों के प्रकार व उनकी मात्रा की जानकारी को एनालाइज़ करके एलसीडी स्क्रीन पर डिस्प्ले करता है, इनमें 10 माइक्रोन से लेकर 500 माइक्रोन तक के साइज़ के कणों की जानकारी दी जाती है। यह सेंसर जब भी ज्यादा धूल के कणों व बड़ी मात्रा में गंदगी को डिटेक्ट करता है, तो वह ऑटो मोड में डिवाइस को अपने आप ही सक्शन पावर बढ़ाने की अनुमति प्रदान करता है। डायसन वी12 डिटेक्ट स्लिम में कंपनी का नया Anti-tangle हेयर स्क्रू टूल भी दिया गया है, जो कि रोलर्स पर उलझे बिना बालों और अन्य फाइबर जैसे कणों को प्रभावी ढंग से कैप्चर करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.