डुकाटी ने भारत में लॉन्‍च की अपनी सबसे पावरफुल बाइक! 31.48 लाख रुपये है कीमत, जानें फीचर्स

Ducati : नई मोटरसाइकिल 'मल्टीस्ट्राडा वी4 प्लेटफॉर्म का सबसे पावरफुल वैरिएंट है। इसकी बुकिंग देश के सभी अधिकृत डुकाटी डीलरशिप पर शुरू हो गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 20:15 IST
ख़ास बातें
  • इसकी बुकिंग देश के सभी अधिकृत डुकाटी डीलरशिप पर शुरू हो गई है
  • अगले महीने से इसकी डिलिवरी शुरू की जा सकती है
  • स्‍पोर्टी लुक के साथ यह ढेरों फीचर्स से लैस है

Ducati : इसमें डुकाटी का नया वी4 ग्रांटुरिस्मो 1158 सीसी इंजन दिया गया है, जो 170hp और 125Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है।

जानी-मानी मोटरबाइक मैन्‍युफैक्‍चरर डुकाटी (Ducati) ने ‘मल्टीस्ट्राडा वी4 'पाइक्स पीक' (Multistrada V4 'Pikes Peak') नाम से नई मोटरसाइकिल को इंडिया में लॉन्‍च किया है। नई मोटरसाइकिल 'मल्टीस्ट्राडा वी4 प्लेटफॉर्म का सबसे पावरफुल वैरिएंट है। इसकी बुकिंग देश के सभी अधिकृत डुकाटी डीलरशिप पर शुरू हो गई है और कीमत 31.48 लाख रुपये है। इसमें डुकाटी का नया वी4 ग्रांटुरिस्मो 1158 सीसी इंजन दिया गया है, जो 170hp और 125Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। 66.7 किलोग्राम वजन के साथ इस इंजन को 200,000 किलोमीटर से ज्‍यादा टेस्‍ट किया गया है और इसमें 60,000 किमी का वाल्व क्लीयरेंस सर्विस शेड्यूल मिलता है।

Multistrada V4 'Pikes Peak' मोटरसाइकिल डुअल 330mm ब्रेम्बो डिस्क के साथ आगे की तरफ मोनोब्लॉक कैलिपर और पीछे की तरफ 265mm ब्रेम्बो फ्लोटिंग कैलीपर डिस्क से लैस है। डुकाटी इंडिया का कहना है कि यह बाइक अपने आप में अनूठी है। बाइक का स्‍पोर्टी अंदाज पसंद आने वाला है। इसमें स्पोर्ट्स रोड टायर के साथ सिंगल-साइड स्विंगआर्म, ओहलिन्स सस्पेंशन और ब्रैंड-न्यू रेस राइडिंग मोड दिया गया है। 

Multistrada V4 'Pikes Peak' एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसी एडीएएस क्षमताओं को पेश करने वाली पहली बाइक है। इसमें टाइटेनियम अक्रापोविक एग्जॉस्ट भी दिया गया है। बाइक में 6.5 इंच की TFT कलर स्क्रीन दी गई है, जिसमें कई खूबियां और डुकाटी कनेक्ट सिस्टम मिलता है।

यह बाइक ना सिर्फ अपने डिजाइन, बल्कि कम्‍फर्ट से भी ग्राहकों को प्रभावित करेगी। स्पोर्ट्स बाइक की तरह इसमें भी शानदार लीन एंगल मिलता है। इसकी राइडिंग पोजीशन को ज्‍यादा स्पोर्टी बनाने के लिए कंपनी ने फुट रेस्ट को दोबारा ठीक  किया है, जबकि हैंडल बार को नीचे लाया गया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, पुणे और बंगलूरू जैसे शहरों में इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। अगले महीने से इसकी डिलिवरी शुरू की जा सकती है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.