पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक कथित ड्राइवरलेस कार डेमो के दौरान पुलिस वैन से टकरा गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 सितंबर 2026 21:23 IST
ख़ास बातें
  • इस्लामाबाद में डेमो के दौरान कार पुलिस वैन से टकराई
  • वायरल वीडियो में कार को रिमोट कंट्रोल से चलाया जा रहा था
  • हादसे की वजह पर इंटरनेट और गलत बटन की बातें सामने आईं

इस्लामाबाद में डेमो के दौरान कथित ड्राइवरलेस कार पुलिस वैन से टकरा गई

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक कथित ड्राइवरलेस कार का डेमो उस समय चर्चा में आ गया, जब कार अचानक अपना रास्ता बदलकर सड़क किनारे खड़ी पुलिस वैन से जा टकराई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स कार की तकनीक के बारे में जानकारी देता नजर आता है और उसके मुताबिक कार को बिना ड्राइवर के चलाया जा रहा था। कुछ देर तक कार ठीक तरह से आगे बढ़ती है, लेकिन अचानक वह पुलिस वाहन की तरफ मुड़ जाती है। कार में बैठे शख्स ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन टक्कर नहीं टल सकी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

यह डेमो इस्लामाबाद के D-Chowk इलाके में किया गया था। वीडियो में पत्रकार मुहम्मद अलीजाह कार की अगली सीट पर बैठे दिखाई देते हैं, जबकि स्टीयरिंग के पीछे कोई व्यक्ति नजर नहीं आता। उनके मुताबिक, यह कार रिमोट से संचालित की जा रही थी और इसे इंटरनेट और सैटेलाइट कनेक्शन के जरिए बाहर से कंट्रोल किया जा रहा था। डेमो के दौरान शुरुआत में सब कुछ सामान्य चलता है, लेकिन अचानक कार नियंत्रण से बाहर होकर पार्क की गई पुलिस वैन से टकरा जाती है।

Advertisement

man testing a driverless car he invented in pakistan crashes into a police car 😩 pic.twitter.com/5XkngTM40Z

— Shaurya Mishra (@shauryabjym) September 1, 2026

अलीजाह ने बाद में बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार इंटरनेट कनेक्शन में समस्या आने की वजह से कार का नियंत्रण बिगड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि यह तकनीक अभी पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद नहीं है। हालांकि, बाद की रिपोर्टों में कार बनाने वाले छात्र एहसान जफर अब्बासी की ओर से हादसे की एक अलग वजह बताई गई। उनके मुताबिक, डेमो के दौरान गलत कंट्रोल की दबाया गया था। कार को दाईं तरफ मुड़ना था, लेकिन गलत कमांड की वजह से वह बाईं तरफ मुड़ गई और पुलिस वैन से टकरा गई।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर जमकर मजे लिए। कई यूजर्स ने कार के पुलिस वैन से टकराने को लेकर मीम और मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि कार ने बाकी सब चीजों से बचते हुए सीधे पुलिस की गाड़ी को चुन लिया। वहीं कुछ लोगों ने इस कोशिश की तारीफ भी की और कहा कि तकनीक विकसित करने के दौरान ऐसी गलतियां हो सकती हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.