अब घर की सफाई होगी बिना हाथ लगाए! Dreame F10 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Dreame F10 की भारत में कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, Amazon Prime Day Sale (12-14 जुलाई 2025) के दौरान यह 19,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जुलाई 2025 15:53 IST
ख़ास बातें
  • इसमें है 13,000Pa सक्शन और मॉपिंग - Alexa और Siri से होता है कंट्रोल
  • Prime Day पर 19,999 रुपये में मिलेगा, लेकिन असल कीमत 21,999 रुपये है
  • 5200mAh बैटरी, Smart Pathfinder मैपिंग और 2-in-1 क्लीनिंग से लैस है

Dreame F10 में कंपनी की Vormax Standard टेक्नोलॉजी दी गई है

Photo Credit: Dreame

स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स बनाने वाली ग्लोबल कंपनी Dreame Technology ने भारत में अपना नया रोबोट वैक्यूम क्लीनर Dreame F10 लॉन्च कर दिया है। इसमें 13,000Pa की पावरफुल सक्शन के साथ मॉपिंग और स्मार्ट मैपिंग फीचर्स भी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह वैक्यूम क्लीनर भारतीय घरों की धूल और पालतू बालों जैसी समस्याओं को आसानी से हैंडल कर सकता है। F10 में 2-in-1 वैक्यूम और मॉपिंग सिस्टम, 5200mAh बैटरी, स्मार्ट रिचार्जिंग और Alexa/Google/Siri सपोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
 

Dreame F10 price in India, offers

Dreame F10 की भारत में कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, Amazon Prime Day Sale (12-14 जुलाई 2025) के दौरान यह 19,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर मिलेगा। यह क्लीनर Amazon India पर उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Dreame F10 specifications

Dreame F10 में कंपनी की Vormax Standard टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 13,000Pa सक्शन पावर जनरेट करती है। कंपनी के अनुसार, यह इसे सेगमेंट का सबसे पावरफुल क्लीनर बनाता है। इसके अलावा, Carpet Boost फीचर के जरिए क्लीनर अपने सक्शन को ऑटोमैटिकली एडजस्ट कर सकता है ताकि हर टाइप के कार्पेट और फर्श को गहराई से क्लीन किया जा सके।

Dreame F10 में Smart Pathfinder टेक्नोलॉजी दी गई है, जो घर का इंटरैक्टिव मैप बनाती है और बेस्ट क्लीनिंग रूट तय करती है। इसमें cliff sensors, 20mm तक क्लाइम्बिंग और मल्टी-रूम नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है।
Advertisement

F10 में 5200mAh की बैटरी है जो एक बार चार्ज पर 300 मिनट (करीब 5 घंटे) तक चलने का दावा करती है और लगभग 270m² तक सफाई कर सकती है। बैटरी कम होने पर यह खुद डॉकिंग स्टेशन पर जाकर चार्ज होता है और वहीं से क्लीनिंग फिर से शुरू करता है, जहां छोड़ी थी।

यूजर्स Dreame ऐप से क्लीनिंग शेड्यूल, वर्चुअल बॉर्डर, नो-मॉप जोन और मल्टी-फ्लोर मैपिंग को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही, यह डिवाइस Alexa, Siri और Google Assistant से कनेक्ट होकर वॉयस कमांड भी एक्सेप्ट करता है। इसमें 570ml डस्ट बॉक्स और 235ml वॉटर टैंक दिया गया है, जिससे वैक्यूम और मॉपिंग दोनों एक साथ की जा सकती हैं।
Advertisement
 

Dreame F10 की भारत में कीमत क्या है?

Dreame F10 का लॉन्च प्राइस 21,999 रुपये है, लेकिन Amazon Prime Day (12-14 जुलाई 2025) पर यह 19,999 रुपये में मिलेगा।

Dreame F10 किस तरह की सफाई करता है?

Dreame F10 एक 2-in-1 रोबोट क्लीनर है जो वैक्यूम और मॉपिंग दोनों करता है।

Dreame F10 की सक्शन पावर कितनी है?

Dreame F10 में 13,000Pa की सक्शन पावर है, जो इस सेगमेंट में सबसे अधिक मानी जा रही है।

Dreame F10 की बैटरी और रनटाइम कितना है?

Dreame F10 में 5200mAh बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 300 मिनट तक चलती है।

क्या Dreame F10 ऐप और वॉयस कंट्रोल सपोर्ट करता है?

हां, Dreame F10 Alexa, Siri और Google Assistant से कंट्रोल हो सकता है और Dreame App से भी ऑपरेट होता है।

Dreame F10 में डस्ट बॉक्स और वॉटर टैंक कितना है?

Dreame F10 में 570ml डस्ट बॉक्स और 235ml वॉटर टैंक दिया गया है, जिसमें तीन लेवल की वॉटर फ्लो सेटिंग है।

क्या Dreame F10 सीढ़ियों या गिरने से बच सकता है?

हां, Dreame F10 में cliff सेंसर्स और Smart Pathfinder नेविगेशन टेक्नोलॉजी है, जो इसे गिरने और टकराने से बचाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  2. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  3. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  4. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  5. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  6. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  7. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  8. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  9. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  10. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.