सरकार का बड़ा फैसला, मोबाइल यूजर्स के लिए आज से बंद हो रही ये खास सर्विस

दूरसंचार विभाग (DoT) ने पूरे भारत में USSD (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा) बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस बंद कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 14:19 IST
ख़ास बातें
  • DoT ने पूरे भारत में USSD बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस बंद कर दी है।
  • कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस से ऑनलाइन फ्रॉड को बढ़ावा मिलता है।
  • DoT ने मौजूदा यूएसएसडी सिस्टम में काफी कमी देखी थी।

कॉल फॉरवर्डिंग से ऑनलाइन फ्रॉड को बढ़ावा मिलता है।

Photo Credit: Unsplash/priscilladupreez

अगर आप मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं तो यह सूचना आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि आज यानी कि 15 अप्रैल 2024 से दूरसंचार विभाग (DoT) ने पूरे भारत में USSD (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा) बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस बंद कर दी है। बीते कुछ सालों में भारत में ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में तेज से बढ़ोतरी हुई है, जिसमें कई लोगों को अंजान कॉल करने वालों के चलते लाखों और करोड़ों का नुकसान हुआ है। इनमें कई मामलों में ओटीपी जैसी अहम जानकारी साझा करने से पीड़ितों को धोखा मिला। इस बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड से निपटने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने दूरसंचार ऑपरेटरों को पूरे भारत में USSD बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस बंद करने का निर्देश दिया था जो कि आज से लागू हो रहा है।

कुछ दिनों पहले DoT ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक नोटिस जारी किया था, जिसमें मौजूदा यूएसएसडी बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद करने का आदेश दिया था। 28 मार्च के नोटिस में कहा गया था कि "यह निर्णय लिया गया है कि सभी ऑपरेटर मौजूदा यूएसएसडी-बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को 15 अप्रैल, 2024 से अगली सूचना तक बंद कर देंगे।"  इस फैसले का उद्देश्य मोबाइल यूजर्स को फ्रॉड का शिकार होने से बचाना है जिससे उनके निजी डाटा और फाइनेंशियल सिक्योरिटी पर खतरा होता है।


Advertisement
क्या है USSD?


यूएसएसडी एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स को अपने कीपैड पर खास कोड डायल करके कई फोन सर्विस तक पहुंचने की सुविधा देता है। यूएसएसडी का एक सामान्य इस्तेमाल आपके प्रीपेड बैलेंस को चेक करना या आपके फोन के IMEI नंबर की जानकारी देना है। हालांकि, यूएसएसडी कोड के जरिए कॉल फॉरवर्डिंग को एक्टिव भी किया जा सकता था, जिससे यह कई यूजर्स के लिए एक बेहतर विकल्प बन गया। हालांकि, फ्रॉड इस सर्विस का इस्तेमाल स्कैम करने के लिए कर रहे थे, जिससे यूजर्स को नुकसान होता था।


बंद करने के पीछे की वजह


Advertisement
DoT ने मौजूदा यूएसएसडी सिस्टम में काफी कमी देखी, जिसका स्कैमर्स ने फायदा उठाया है। इन स्कैम में आम तौर पर यूजर्स को एक अलग नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग को एक्टिवेट करवाया जाता, जिससे स्कैमर्स को इनकमिंग कॉल को बदलने और पैसों की चोरी के लिए ओटीपी जैसी निजी जानकारी पाते थे। यूएसएसडी बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद करके, DoT का इरादा अनधिकृत कॉल रिडायरेक्शन और उसके बाद निजी जानकारी की चोरी को कम करना है।


ऐसे कर सकते हैं चालू


अगर आप अपने फोन में कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को चालू करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाना होगा, वहां पर कॉल सेटिंग्स में जाने के बाद आपको कॉल फॉरवर्डिंग के ऑप्शन नजर आएंगे। इस प्रकार फोन में ग्राहक कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को एक्टिवेट कर सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.