DJI Mini 4K: फुल चार्ज में 31 मिनट उड़ सकता है 249 ग्राम वजनी कॉम्पेक्ट ड्रोन, इस कीमत में हुआ लॉन्च

DJI Mini 4K एक लाइट ड्रोन है, जिसका वजन सिर्फ 249 ग्राम है। यह वन-क्लिक टेकऑफ और लैंडिंग और ऑटोमैटिक रिटर्न को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मई 2024 18:43 IST
ख़ास बातें
  • DJI Mini 4K को चीन में 1,499 युआन (करीब 17,200 रुपये) में लॉन्च किया गया
  • ग्लोबल मार्केट में Mini 4K ड्रोन पहले से मौजूद है
  • DJI Mini 4K एक लाइट ड्रोन है, जिसका वजन सिर्फ 249 ग्राम है
चीनी ड्रोन निर्माता DJI ग्लोबली अपने ड्रोन के लिए पॉपुलर है। कंपनी ने अपने ड्रोन बेड़े में नए Mini 4K मॉडल को जोड़ा है। फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है। मिनी 2 SE की तुलना में DJI Mini 4K बेहतर कैमरा सिस्टम से लैस होने का दावा करता है। इसमें 30fps पर 4K रिकॉर्डिंग की जा सकती है। हालांकि, इसकी अन्य खासियतें DJI Mini 2 SE के समान ही प्रतीत होती हैं। चलिए DJI Mini 4K के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

DJI Mini 4K को चीन में 1,499 युआन (करीब 17,200 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसे चीन में JD.com के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में Mini 4K ड्रोन पहले से मौजूद है। भारत में कई तरह के प्रतिबंधों के चलते DJI आधिकारिक रूप से अपने ड्रोन्स नहीं बेचता है। ऐसे में इसके भारत में आने की संभावना ना के बराबर है। पिछले महीने DJI Mini 4K को अमेरिका में 299 डॉलर (करीब 24,888 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

DJI Mini 4K एक लाइट ड्रोन है, जिसका वजन सिर्फ 249 ग्राम है। यह वन-क्लिक टेकऑफ और लैंडिंग और ऑटोमैटिक रिटर्न को सपोर्ट करता है। Mini 4K 3-एक्सिस मैकेनिकल गिम्बल और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस है। 

इसमें केवल एक क्लिक के साथ शॉर्ट फिल्म और पैनोरमिक फोटो जैसे शूटिंग मोड इनेबल किए जा सकते हैं। स्क्रीन पर केवल दो टैप के साथ, मिनी 4K अपने आप से कई उपलब्ध फिल्टर और साउंडट्रैक के साथ एक शॉर्ट वीडियो जेनरेट कर सकता है। इसके अलावा, यूजर्स इसे सीधे शेयर कर सकते हैं या ऐप में वीडियो एडिट भी कर सकते हैं। इसकी इमेज ट्रांसमिशन दूरी 10 किलोमीटर तक मापी गई है।
Advertisement

बैटरी की बात करें, तो नया DJI ड्रोन फुल चार्ज करने पर 31 मिनट का फ्लाइंग टाइम देने का दावा करता है। वीडियो रिकॉर्डिंग ना किए जाने पर इसे 93 मिनट तक उड़ाया जा सकता है। Mini 4K वाइड-एंगल, 180 डिग्री और गोलाकार पैनोरमा मोड में पैनोरमिक शॉट्स कैप्चर कर सकता है। इसमें चार ब्रशलेस मोटर मिलती हैं। यह 4,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। 
Advertisement

ड्रोन में एक GNNS मॉड्यूल, एक डाउनवर्ड परसेप्शन सिस्टम और एक इन्फ्रारेड परसेप्शन सिस्टम है, जो इसे स्टेबल होवरिंग करने के साथ नीचे मौजूद बाधाओं की सटीक पहचान करने में भी मदद करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DJI Mini 4K, DJI Mini 4K Price
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.