Disney+ पासवर्ड शेयरिंग करेगी बंद, इस देश में लागू किया नियम

अमेरिका और कनाड़ा में नए Disney Plus सब्सक्राइबर्स के लिए नया नियम लागू हो चुका है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 09:38 IST
ख़ास बातें
  • प्लेटफॉर्म ने कनाड़ा में यह सख्ती पिछले साल से ही लागू कर दी थी
  • सब्सक्राइबर के हाउसहोल्ड के बाहर पासवर्ड शेयरिंग नहीं हो सकेगी
  • Hulu ने भी पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगानी शुरू कर दी है

अमेरिका और कनाड़ा में नए Disney Plus सब्सक्राइबर्स के लिए नया नियम लागू हो चुका है।

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Disney+ जल्द ही एक सख्त कदम उठाने जा रहा है जिसके बाद प्लेटफॉर्म का अकाउंट पासवर्ड अपने चाहने वालों को शेयर करना मुश्किल हो जाएगा। यानी कि यूजर फिर किसी जानने वाले के अकाउंट से लॉगिन कर कंटेंट का मुफ्त मजा नहीं ले पाएगा। कंपनी ने अमेरिका में सेवा की नई शर्तें लागू कर दी हैं जिसके बाद यूजर्स दूसरे के अकाउंट पासवर्ड से स्ट्रीमिंग नहीं कर सकते हैं। 

The Verge के अनुसार, कंपनी ने इसके लिए सर्विस एग्रीमेंट में साफ शब्दों में लिख दिया है। 'एक हाउसहोल्ड वह जगह है जहां पर सब्सक्राइबर का प्राइमरी और पर्सनल रेजिडेंस हो। उस घर में सभी डिवाइसेज उससे जुड़े हों। और उसी के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हों।' यानी अब सब्सक्राइबर के हाउसहोल्ड के बाहर पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगा दी गई है। 

अमेरिका और कनाड़ा में नए सब्सक्राइबर्स के लिए यह शर्त लागू हो चुकी है। हाल ही में डिज्नी प्लस ने अपनी सर्विस के दाम भी बढ़ाए थे। कंपनी ने 13 महीनों में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोत्तरी की थी। बिना विज्ञापन के कंटेंट का मजा लेने के लिए यूजर को 13.99 डॉलर प्रति महीना चुकाने पड़ते हैं, जबिक विज्ञापन देखकर कंटेंट देखने के लिए समझौता करने वाले यूजर को 7.99 डॉलर हर महीने चुकाने होते हैं। 

Netflix के बाद Disney+ वो प्लेटफॉर्म है जो पासवर्ड शेयरिंग पर लगाम लगाने जा रहा है। प्लेटफॉर्म ने कनाड़ा में यह सख्ती पिछले साल से ही लागू कर दी थी। अब इसकी लपेट में अमेरिका भी आ गया है। इस संबंध में यूजर्स के पास ईमेल भेजा जा रहा है, और उन्हें प्रतिबंध के बारे में सूचित किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म के ही सर्विस प्रोवाइडर Hulu ने भी पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगानी शुरू कर दी है, जिसके बारे में यूजर्स को सूचित किया जा रहा है। कंपनी 14 मार्च से इसे पूरी तरह से लागू कर देगी। जिसके बाद यूजर घर के बाहर किसी के साथ अपना पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.