Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके

दिल्ली में ₹2.10 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानें बैंक अकाउंट में ठगी के पैसे आने पर क्या हो सकता है और ऐसे स्कैम से कैसे बचें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2026 08:30 IST
ख़ास बातें
  • ₹2.10 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी में दो लोग गिरफ्तार
  • बैंक अकाउंट में संदिग्ध रकम आने पर मनी ट्रेल की जांच हो सकती है
  • डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचने के लिए कॉल पर पैसे ट्रांसफर न करें

दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में गिरफ्तारी के बाद बैंक अकाउंट के इस्तेमाल पर सवाल उठे

Photo Credit: AI Generated

देश में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। अब दिल्ली पुलिस ने करीब 2.10 करोड़ रुपये की ऐसी ही ठगी से जुड़े मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने ऐसे बैंक अकाउंट को ऑपरेट किया, जिसमें फ्रॉड की रकम का एक हिस्सा आया था। इस अकाउंट में 98,592 रुपये जमा हुए थे। जांच में सामने आया कि रकम का एक हिस्सा उसी दिन निकाल लिया गया। यह मामला दिखाता है कि साइबर ठगी में सिर्फ लोगों को फोन करके डराने वाले ही नहीं, बल्कि ठगी की रकम को अपने बैंक अकाउंट में लेने और आगे भेजने वाले लोग भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि डिजिटल अरेस्ट स्कैम क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

₹2.10 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड में दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के मामले में सोनू खान और अर्जुन चौधरी नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों का संबंध ऐसे बैंक अकाउंट से था, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड से जुड़ी रकम हासिल करने के लिए किया गया। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, छह डेबिट कार्ड और 10 चेकबुक बरामद हुई हैं।

पुलिस की जांच के मुताबिक, यमुना विहार में ऑपरेट हो रहे एक बैंक अकाउंट में 12 अक्टूबर को 98,592 रुपये आए थे। इसमें से 49,000 रुपये उसी दिन निकाल लिए गए, जबकि बाकी रकम चेक के जरिए निकाली गई। जांच में इस लेनदेन का संबंध जनकपुरी के एक निवासी से हुई करीब 2.10 करोड़ रुपये की साइबर फ्रॉड से जुड़ा मिला। पुलिस का आरोप है कि सोनू खान के बैंक अकाउंट्स का कंट्रोल अर्जुन चौधरी के पास था।

क्या होता है Digital Arrest Scam?

डिजिटल अरेस्ट स्कैम में साइबर ठग खुद को पुलिस, CBI, कस्टम, टेलीकॉम विभाग या किसी दूसरी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते हैं। वे दावा कर सकते हैं कि पीड़ित के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किसी गैरकानूनी एक्टिविटी में हुआ है। इसके बाद गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जाता है।

Advertisement

कई मामलों में ठग वीडियो कॉल पर पीड़ित को लगातार अपने सामने रहने के लिए कहते हैं। वे नकली पुलिस स्टेशन या सरकारी कार्यालय जैसा माहौल दिखाकर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश भी कर सकते हैं। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली साइबर क्राइम एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि भारतीय कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई प्रक्रिया नहीं है।

Digital Arrest Scam से कैसे बचें?

अगर कोई व्यक्ति फोन या वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी की धमकी देता है और पैसे ट्रांसफर करने को कहता है, तो घबराकर कोई कदम न उठाएं। कॉल करने वाले की बात पर भरोसा करने के बजाय संबंधित विभाग के आधिकारिक कॉन्टैक्ट्स पर संपर्क करें।

Advertisement

ध्यान रखें कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक अकाउंट में पैसे न मंगवाएं और न ही उन पैसों को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करें। अपना बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड, चेकबुक, OTP या बैंकिंग से जुड़ी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए न दें। किसी को कमीशन मिलने या आर्थिक मदद के बदले बैंक अकाउंट यूज करने देने का ऑफर भी जोखिम भरा हो सकता है।

अगर आपके पास कोई संदिग्ध कॉल आती है, तो कॉल करने वाले के दबाव में आकर पैसे न भेजें। यदि ठगी हो चुकी है या पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज की जा सकती है। जल्द शिकायत करने से संबंधित बैंक अकाउंट और ट्रांजैक्शन की जांच में मदद मिल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.