एटीएम की लंबी कतारों से हैं परेशान, इस वेबसाइट से किराए पर मिल जाएंगे 'हेल्पर'

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 नवंबर 2016 18:42 IST
ख़ास बातें
  • Bookmychotu.com की यह सेवा फिलहाल यूपी, हरियाणा और दिल्ली में उपलब्ध
  • एटीएम की कतार में खड़े होने के लिए हेल्पर मुहैया कराए जा रहे हैं
  • कंपनी सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए काम करती है
नोटबंदी का फैसला कई नई कंपनियों के लिए बिजनेस बढ़ाने का मौका लेकर आया है। सबसे बड़ा फायदा कई पेमेंट वॉलेट कंपनियों को हुआ। अब कई स्टार्टअप अलग-अलग तरीके से इस फैसले से परेशान लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। भारत की स्टार्टअप कंपनी बुकमायछोटू ने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एटीएम की कतार में खड़े होने के लिए हेल्पर मुहैया कराने की बात कही है।

यह 'हेल्पर' आपके लिए कतार में खड़ा तो होगा, लेकिन इसके बदले में 90 रुपये प्रति घंटे की दर से पैसे लेगा। कई यूज़र बुकमायछोटू की इस सेवा का फायदा उठा रहे हैं। यह भी सच है कि आज की तारीख में एटीएम के बाहर लंबी कतारें होना आम बात हैं।
Advertisement

Bookmychotu.com की यह सेवा फिलहाल उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में उपलब्ध है। हेल्पर बुक करने के लिए यूज़र को ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा या 8587028869 पर कॉल करके भी ऐसा करना संभव है। कंपनी की ओर से बुकिंग की पुष्टि होने के बाद यूज़र हेल्पर को अपनी चाहत के एटीएम की कतार में खड़े होने का निर्देश दे सकते हैं। कंपनी ने साफ किया है कि नाम से परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। हेल्पर का काम करने के लिए उसने 18 साल से ऊपर के युवकों को ही काम पर रखा है।

कंपनी ने साफ किया है कि हेल्पर बैंक के अंदर नहीं जाएगा। उसका काम सिर्फ कतार में खड़ा होना है।
Advertisement

बता दें कि बुकमायछोटू स्टार्टअप की शुरुआत सतजीत सिंह बेदी और गोविन कंधारी द्वारा की गई थी। फिलहाल, कंपनी सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए काम करती है। हालांकि, एंड्रॉयड ऐप को जल्द ही लॉन्च किए जाने की घोषणा हो चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BookmyChotu, ATMs, Demonetisation, ATM queues, Helper Online
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.