Delhi School Bomb Threat : क्‍या है ‘mail.ru’? जिससे दिल्‍ली के स्‍कूलों में भेजे गए धमकी भरे ई-मेल

‘mail.ru’ : कथित तौर पर डोमेन 'mail.ru' से स्कूलों को ई-मेल भेजने के लिए सिंगल आईपी अड्रेस का इस्‍तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 मई 2024 16:34 IST
ख़ास बातें
  • दिल्‍ली के स्‍कूलों में धमकी भरा ईमेल
  • रूस की वेबमेल सर्विस का हुआ इस्‍तेमाल
  • सिंगल आईपी अड्रेस का इस्‍तेमाल करके भेजा

mail.ru रूसी वेबमेल सर्विस है, जिसे साल 1998 में लॉन्च किया गया था।

दिल्ली-एनसीआर के तमाम स्‍कूलों में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। कम से कम 100 स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। खबर सामने आने के बाद स्‍टूडेंट्स और पैरंट्स के बीच दहशत फैल गई और स्‍कूल बंद किए जाने लगे। दिल्ली पुलिस की साइबर टीम मामले की जांच में जुट गई है। मिंट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बम की धमकी वाले ई-मेल रूस से भेजे गए थे। कथित तौर पर डोमेन 'mail.ru' से स्कूलों को ई-मेल भेजने के लिए सिंगल आईपी अड्रेस का इस्‍तेमाल किया गया था। एएनआई ने सोर्सेज के हवाले से बताया है कि इस तरह के ई-मेल आमतौर पर VPN कनेक्शन का यूज करके भेजे जाते हैं, ताकि मेल भेजने वाला अपने मूल आईपी अड्रेस को छिपा सके। 
 

What is mail.ru

एक रिपोर्ट के अनुसार, mail.ru रूसी वेबमेल सर्विस है, जिसे साल 1998 में लॉन्च किया गया था। यह रूस और यूरोपीय महाद्वीप का सबसे बड़ा वेबमेल प्रोवाइडर है, जिसके 100 मिलियन से ज्‍यादा एक्टिव ई-मेल अकाउंट्स हैं। यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा मेल प्रोवाइडर है। 
 

तो क्‍या रूस से भेजा गया धमकी भरा ई-मेल? 

जैसाकि हमने आपको बताया इस तरह के ई-मेल आमतौर पर VPN कनेक्शन का यूज करके भेजे जाते हैं, ताकि मेल भेजने वाला अपने मूल आईपी अड्रेस को छिपा सके। ऐसे में यह जरूरी नहीं कि मेल रूस से भेजे गए हों। देश में बैठकर या किसी और देश से भी दुश्‍मन ऐसी साजिशों को अंजाम दे सकते हैं। 
 

IP अड्रेस को ट्रेस कर रही पुलिस 

मामले की जांच कर रही पुलिस टीम उस आईपी अड्रेस को ट्रेस करने में जुटी है, जिससे मेल भेजा गया। अगर इसमें कामयाबी मिलती है, तो ई-मेल भेजने वाले की पहचान करना आसान हो जाएगा। पुलिस यह जांच भी कर रही है कि ई-मेल वाकई धमकाने के मकसद से भेजा गया या इसमें कोई शरारत है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.