एक्ट्रेस Swara Bhaskar और Twitter India के एमडी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत

दिल्ली पुलिस को अभिनेत्री स्वरा भास्कर, Twitter India के एमडी मनीष महेश्वरी और अन्य के खिलाफ शिकायत मिली है।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 17 जून 2021 16:55 IST
ख़ास बातें
  • वीडियो में बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति ने चार लोगों पर लगाया था आरोप।
  • जबरदस्ती दाढ़ी कटवाने और 'जय श्रीराम' का जप करने का लगाया था आरोप।
  • घटना 5 जून को गाजियाबाद के लोनी इलाके की है।

दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है शिकायत।

दिल्ली पुलिस को अभिनेत्री स्वरा भास्कर, Twitter India के एमडी मनीष महेश्वरी और अन्य के खिलाफ शिकायत मिली है। यह शिकायत सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति पर 5 जून को हमले के संबंध में है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में मिली थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें स्वरा भास्कर, मनीष महेश्वरी (एमडी ट्विटर) और अन्य के खिलाफ तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।"

इस शिकायत के बारे में अधिक जानकारी उस तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकी थी।

सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति ने गाजियाबाद के लोनी इलाके में चार लोगों पर आरोप लगाया था। आरोप में बुजुर्ग ने उसकी पिटाई करने, उसकी दाढ़ी काटने और "जय श्री राम" का जाप जबरदस्ती करवाने की बात कही थी। गाजियाबाद पुलिस ने कहा था कि वह 5 जून को हुई इस कथित घटना के संबंध में पहले ही एक FIR दर्ज कर चुकी है। मगर दो दिन बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने कहा था कि बुलंदशहर निवासी पीड़ित अब्दुल शामद ने 7 जून को दर्ज कराई गई अपनी प्राथमिकी में जय श्री राम का जाप करने के लिए मजबूर करने या दाढ़ी काटने का कोई आरोप नहीं लगाया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने Twitter, ट्विटर कम्युनिकेशंस इंडिया, न्यूज पोर्टल The Wire, पत्रकार मोहम्मद जुबैर और राणा अय्यूब तथा वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सबा नकवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं सलमान निजामी, मस्कूर उस्मानी और समा मोहम्मद के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। ये सभी एफआईआर सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप को शेयर करने को लेकर दर्ज हुई हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  3. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  4. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  6. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  7. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  8. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  9. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  10. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.