दिल्ली में रोज 50+ लोग लापता? मोबाइल की सेटिंग्स से लेकर SOS Apps तक, ये हैं सेफ्टी के जरूरी तरीके

दिल्ली में हर दिन दर्जनों लोग गायब हो रहे हैं। ऐसे में फोन के SOS, लाइव लोकेशन और सेफ्टी ऐप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 16:47 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में हर दिन औसतन 54 लोग लापता हो रहे हैं
  • फोन का SOS और लाइव लोकेशन फीचर इमर्जेंसी में मददगार
  • Android और iPhone दोनों में मौजूद हैं सेफ्टी टूल्स

फोन का SOS और लाइव लोकेशन फीचर इमर्जेंसी में मददगार

Photo Credit: Pexels/ Tima Miroshnichenko

1 से 15 जनवरी 2026 के बीच दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक 807 लोगों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसका मतलब है कि हर दिन औसतन करीब 54 लोग बिना सूचना के लापता हो रहे हैं। इन मामलों में 509 महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं, जबकि 191 नाबालिग बताए गए हैं। यह आंकड़े सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं और आम लोगों के बीच चिंता बढ़ा रहे हैं।

ऐसे हालात में यह सवाल भी अहम हो जाता है कि आम लोग अपनी सुरक्षा के लिए क्या कर सकते हैं। आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज का जरिया नहीं है, बल्कि यह एक जरूरी सेफ्टी टूल भी बन चुका है। फोन में मौजूद SOS अलर्ट, लाइव लोकेशन शेयरिंग और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट जैसी सेटिंग्स सही समय पर एक्टिव हों, तो किसी भी इमरजेंसी में मदद जल्दी पहुंच सकती है। खासकर वे लोग जो अकेले ट्रैवल करते हैं, देर रात घर लौटते हैं या रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं, उनके लिए ये फीचर्स काफी काम के साबित हो सकते हैं।

जब कोई व्यक्ति अचानक गायब होता है, तो शुरुआती कुछ घंटे सबसे ज्यादा अहम होते हैं। ऐसे समय में फोन से भेजा गया SOS अलर्ट या लाइव लोकेशन सर्च और मदद की प्रक्रिया को तेज कर सकता है। यही वजह है कि फोन की सेफ्टी सेटिंग्स को पहले से ऑन करके रखना जरूरी माना जाता है। नीचे हम कई ऐसे तरीके बता रहे हैं, जो आपके फोन को इमर्जेंसी के समय SOS डिवाइस के रूप में काम करने में मदद करेंगे। इन्हें फॉलो करें और अपने मोबाइल फोन में तुरंत अपडेट करें।

Android फोन में SOS फीचर ऑन करें

  • फोन की Settings में जाएं
  • Safety and Emergency या Emergency SOS ऑप्शन खोलें
  • Emergency Contacts ऐड करें, जिन्हें अलर्ट भेजा जाएगा
  • अब Safety and Emergency के अंदर मौजूद Emergency SOS ऑप्शन पर जाएं और इस फीचर को ऑन करें
  • ज्यादातर Android फोन्स में पावर बटन को 3 या 4 बार जल्दी दबाने पर SOS एक्टिव हो जाता है
  • SOS एक्टिव होने पर इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट मैसेज के जरिए लाइव लोकेशन शेयर हो जाती है।

नोट: आप Safety and Emergency के अंदर ही मौजूद Emergency Sharing ऑप्शन में जाकर Attach picture और Attach audio recording ऑप्शंस को भी ऑन कर सकते हैं, जो आपके इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स को रियर व फ्रंट कैमरा से फोटो खींचकर भेजेगा और साथ ही 5 सेकंड की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजेगा।

iPhone में Emergency SOS कैसे सेट करें

  • Settings में जाकर Emergency SOS सेक्शन खोलें
  • Call with Side Button और Auto Call ऑप्शन ऑन करें
  • Health ऐप में जाकर Medical ID और Emergency Contacts सेट करें
  • जरूरत पड़ने पर साइड बटन को तेजी से दबाकर इमरजेंसी कॉल और मैसेज भेजे जा सकते हैं
  • Find My ऐप के जरिए भरोसेमंद लोगों के साथ लाइव लोकेशन शेयर की जा सकती है

Google Maps/WhatsApp पर Live Location Sharing करें

यदि आप किसी अनजान व्यक्ति के साथ कैब या राइड शेयरिंग कर रहे हैं या किसी सुनसान रास्ते से जुगरने वाले हैं, तो आप Google Maps या WhatsApp के जरिए भी अपनी लाइव लोकेशन किसी परिजन या दोस्त के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके लिए;

  • Google Maps ऐप खोलें
  • प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और Location sharing चुनें
  • जिस व्यक्ति के साथ लोकेशन शेयर करनी है उसे सेलेक्ट करें
  • समय सीमा सेट करें, जैसे 1 घंटा या यात्रा पूरी होने तक
  • लाइव लोकेशन रियल टाइम में सामने वाले को दिखाई देगी

WhatsApp पर लाइव लोकेशन शेयरिंग के लिए;

  • WhatsApp खोलें
  • जिसके साथ लोकेशन शेयर करनी है, उसका इनबॉक्स ओपन करें
  • अब अटैचमेंट जोड़ने वाले पिन पर टैप करें और Location चुनें
  • यहां Share live location ऑप्शन को चुनें और समयसीमा चुनें
  • इसके बाद send आइकन पर टैप करें

ये सेफ्टी Apps भी आ सकते हैं काम

112 India (आधिकारिक SOS ऐप)

  • यह सेंट्रल/स्टेट इमरजेंसी सर्विसेज से सीधा जुड़ता है।
  • SOS अलर्ट में आपका नाम, उम्र, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट और लाइव लोकेशन भेजता है और 112 को कॉल जनरेट करता है।
  • इमरजेंसी कंट्रोल रूम को नजदीकी मदद के लिए अलर्ट भेजने में मदद करता है।

SoS India

  • एक हाई-इमरजेंसी ऐप जो एक टैप से SOS SMS + कॉल भेजता है।
  • आपके ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट्स को लाइव लोकेशन लिंक के साथ अलर्ट भेजता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V60e को Rs 8000 से सस्ता खरीदने का मौका, 6500mAh बैटरी, 200MP का है कैमरा
  2. दुनिया का पहला इंसान जैसा रोबोट, चेहरे के भाव के साथ आंखों से आखें मिलाएगा, चलने में 92% इंसान जैसा
  3. Samsung Galaxy S26 सीरीज की कैमरा कैपेसिटी का खुलासा, ये फीचर्स होंगे खास
  4. भारत की पहली सहकारी राइड ऐप Bharat Taxi आज हो रही लॉन्च, Ola और Uber यूजर्स पर कैसे होगा असर
  5. OnePlus Nord 6 के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है चिपसेट
  6. Airtel के प्लान महंगे! कंपनी ने 100 रुपये तक बढ़ाई इन प्रीपेड प्लान्स की कीमत
  7. परफॉर्मेंस में Red Magic से लेकर Vivo और OnePlus ने मारी बाजी, AnTuTu ने जारी की टॉप 10 फोन की लिस्ट
  8. iQOO 15 Ultra vs OnePlus 15 vs Samsung Galaxy S25 5G: जानें 80K में कौन सा फोन है बेस्ट
  9. Tecno Pova Curve 2 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel के प्लान महंगे! कंपनी ने 100 रुपये तक बढ़ाई इन प्रीपेड प्लान्स की कीमत
  2. Windows लैपटॉप बनाने वाले ब्रांड्स की बढ़ेगी टेंशन? Apple ला रहा है सस्ता MacBook, कीमत हुई लीक
  3. NASA के ऐतिहासिक Artemis II मिशन लॉन्च में होगी देरी! बताई वजह
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra में Qi2 चार्जिंग हो सकता है मैग्नेटिक केस
  5. Bitcoin पर मंदी की मार, 70,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  6. Samsung Galaxy S26 सीरीज की कैमरा कैपेसिटी का खुलासा, ये फीचर्स होंगे खास
  7. Samsung Galaxy A07 5G भारत में लॉन्च: 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट सैमसंग फोन, जानें कीमत
  8. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट खिसकी! मिल सकती है 12GB रैम, 9000mAh बैटरी
  9. Vodafone Idea ने यहां 299 रुपये वाला एंट्री लेवल अनलिमिटेड 5G प्लान किया बंद, अब चुकानी होगी ज्यादा रकम
  10. iQOO 15 Ultra vs OnePlus 15 vs Samsung Galaxy S25 5G: जानें 80K में कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.