Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ

Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने कई राज खोले हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2026 14:34 IST
ख़ास बातें
  • Temple डिवाइस को 6 कलर एडिशन में लॉन्च किया जाएगा।
  • Temple डिवाइस जल्द ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।
  • Temple डिवाइस के अर्ली एक्सेस के लिए वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकते हैं।

Temple डिवाइस को 6 कलर एडिशन में लॉन्च किया जाएगा।

Photo Credit: Temple

आपने अक्सर Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल के साथ-साथ बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु और कई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को माथे पर Temple चिप डिवाइस को पहने हुए देखा होगा। गोयल ने कुछ दिनों पहले डिवाइस को लेकर हुई एक रिसर्च के बारे में जानकारी दी थी। अब फिर से एक्स पर एक ट्वीट के जरिए जोमेटो फाउंडर ने डिवाइस के लॉन्च से लेकर, अर्ली एक्सेस, कलर ऑप्शन समेत काफी कुछ खुलासा कर दिया है। ट्वीट में आगे यह भी बताया गया कि इस डिवाइस को हाथ पर नहीं बल्कि माथे पर पहना जाएगा। आइए Temple चिप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Six colors for the launch edition of @temple Pre-orders open soon - hopefully next week; just need certainty on a couple more items. Folks on early access waitlist get priority access. Join the waitlist at https://t.co/XxGR9Hpq58 Can't wait to get this 𝗂̶𝗇̶ ̶𝗒̶𝗈̶𝗎̶𝗋̶ ̶𝗁̶𝖺̶𝗇̶𝖽̶𝗌̶ on your temple 😄

Advertisement
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) October 1, 2026

दीपिंदर गोयल की X पोस्ट के अनुसार, Temple डिवाइस को 6 कलर एडिशन में लॉन्च किया जाएगा। जल्द ही यह डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें सिर्फ कुछ ही हफ्तों का समय बाकी है। कंपनी पूरी तरह से कंफर्म होने पर इसके बारे में जानकारी देगी। यह चिप डिवाइस ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड और डार्क मिरर कलर में आएगा। इसके अलावा रियल जेड, डीप ब्लू और पर्पल फंक जैसे लिमिटेड एडिशन ऑप्शन भी मिलेंगे।

ग्राहक ऐसे पा सकते हैं अर्ली एक्सेस
इच्छुक ग्राहक Temple डिवाइस का अर्ली एक्सेस पा सकते हैं। इसके लिए Temple की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अर्ली एक्सेस के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

Temple की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह डिवाइस यूजर्स को एक्सरसाइज, स्लीप, ठंड के संपर्क में आना और मेडिटेशन आदि जैसे अभ्यासों के बारे में बेहतर तरीके से गाइड करता है। ये अभ्यास मस्तिष्क में ब्रेनफ्लो को बढ़ाते हैं जो कि सेरेब्रल ब्लड फ्लो CBF (मस्तिष्क का ब्लड फ्लो) का सकेंतक भी है। टेंपल की मदद से आप यह पता लगा सकते हैं कि क्या ये ठीक से काम कर रहे हैं।

Advertisement

क्या इसे पहनने के लिए 22 वर्ष या अन्य न्यूनतम आयु की जरूरत है?
गोयल ने बताया कि इसमें पीपीजी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। यह एप्पल वॉच और अन्य वियरेबल गैजेट्स जैसा ही है। इस डिवाइस में ऐसा कुछ भी नहीं लगाया गया जो कि किसी विकसित हो रहे दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है। उसके बाद भी मुझे नहीं लगता कि किसी 18 वर्ष से कम आयु के इंसान को Temple की जरूरत होगी, जब तक कि उनका ओलंपिक में जाने का लक्ष्य न हो।

ग्लासेस पहनने वाले इंसानों के लिए यह कैसे काम करेगा?
Temple काफी स्लिम है, जिससे कि यह ग्लासेस के नीचे भी पहना जा सकता है।

भविष्य के वर्जन में क्या यह इरादों को पढ़ जाएगा, जैसे कि मैं कोई ऐप खोलना चाहता हूं और क्या यह मेरे लिए फोन में कोई ऐप खोल पाएगा?
हमारी एक रिसर्च टीम थॉट्स टू टेक्स्ट ख्याल को टेक्स्ट में बदलने पर काम कर रही है, लेकिन इसमें कुछ वर्षों का समय लग सकता है। शायद Temple के तीसरे या चौथे वर्जन में यह देखने को मिल पाए।

Advertisement

रात में सोते वक्त कैसे काम करेगा?
यह रात में सोते हुए लगा रहता है, आपके पास किसी तकिए को पता नहीं चलेगा कि आपने Temple पहना हुआ है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Temple, Temple Features, Temple Uses, Deepinder Goyal, Zomato

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  4. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  5. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  6. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  7. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  8. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  9. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  10. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.