बैंक में शिकायत के बाद अकाउंट से निकल गए 50 हजार रुपये, साइबर फ्रॉड की यह खबर उड़ा देगी होश! हो जाएं अलर्ट

मामला मुंबई का है। खुद को बैंक का बताने वाले शख्‍स ने ओटीपी हासिल करके फ्रॉड किया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 अगस्त 2022 10:59 IST
ख़ास बातें
  • 32 साल की एक ट्यूशन टीचर के साथ हुई धोखाधड़ी
  • कैश डिपॉजिट मशीन में गड़बड़ी के बाद की थी बैंक में शिकायत
  • शिकायत सुलझाने के बहाने धोखेबाज ने की कॉल

पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बैंक में उठाई गई समस्‍याओं की जानकारी भी जालसाजों तक पहुंच रही है। खबर मुंबई से सामने आई है। यहां एक भाई-बहन ने बैंक को अपनी परेशानी बताई। कुछ दिनों बाद उनके पास एक कॉल आई। सामने वाले ने दावा किया कि वह बैंक से बोल रहा है। आरोपी ने पीड़‍ितों की परेशानी को दूर करने के बहाने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा, फ‍िर ओटीपी हासिल किया और अकाउंट से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 32 साल की एक ट्यूशन टीचर का भाई मुंबई के खेतवाड़ी में एक नेशनलाइज्‍ड बैंक की कैश डिपॉजिट मशीन में कैश डिपॉजिट करने के लिए पहुंचा। मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पीड़िता और उनके भाई ने बैंक में शिकायत की। कुछ दिनों बाद पीड़ित को एक शख्‍स का फोन आया। शख्‍स ने दावा किया कि वह बैंक से कॉल कर रहा है। आरोप है कि धोखेबाज ने पीड़िता की परेशानी दूर करने के बहाने उन्‍हें एक फिशिंग लिंक भेजा। उस लिंक पर ओटीपी डिटेल शेयर करने के बाद पीड़ित के अकाउंट से 50 हजार रुपये निकल गए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जालसाज ने बैंक में उठाई गई समस्या के बारे में जानकारी कैसे हासिल की।

डीबी मार्ग पुलिस के मुताबिक पीड़‍ित सिक्का नगर से हैं। 13 अगस्त की शाम उनके भाई 50 हजार रुपये कैश जमा कराने के लिए बैंक की कैश डिपॉजिट मशीन पर गए थे। कैश जमा करते ही मशीन में खराबी आ गई। अगले तीन दिनों तक मशीन खराब रही। 16 अगस्‍त को पीड़‍िता और उनके भाई बैंक पहुंचे और परेशानी बताई। बैंक अधिकारियों ने उनसे एक फॉर्म भरवाया और कहा कि एक हफ्ते में पैसा उनके अकाउंट में जमा करा दिया जाएगा। 

18 अगस्त को पीड़िता के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बैंक से कॉल करने का दावा किया और कहा कि वह उस शिकायत को वेरिफाई करना चाहता है। आरोपी ने पीड़िता को एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़िता ने लिंक खोला और 50,000 रुपये की राशि टाइप की उनके फोन पर एक ओटीपी आया। लिंक पर ओटीपी डालते ही पीड़िता के खाते से 50 हजार रुपये डेबिट हो गए। 
Advertisement

पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और 18 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है, लेकिन बड़ी बात यह है कि जो शिकायत बैंक में दी गई थी, वह धोखेबाजों तक कैसे पहुंची। क्‍या इसमें बैंक के अंदर का कोई शख्‍स शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement
 

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • मोबाइल पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। 
  • अगर कोई कॉल पर आपसे ओटीपी शेयर करने को कहे, तो बिलकुल ना बताएं
  • ऐसे लोगों को वेरिफाई करें, जो खुद को बैंक का रिप्रेजें‍टेटिव बताते हैं

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.