CUET UG Result 2022: आज जारी होगा रिजल्ट, जानें कैसे देखें ऑनलाइन, ये दूसरी वेबसाइट भी हैं ऑप्शन

जैसे कि सीयूईटी वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो सकता है तो ऐसे में कैंडिडेट्स दूसरे तरीके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें वेबसाइट ntaresults.nic.in या nta.ac.in पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2022 10:01 IST
ख़ास बातें
  • CUET अंडर ग्रेजुएट (UG) रिजल्ट 2022 आज जारी हो सकता है।
  • CUET UG रिजल्ट 2022 ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको cuet.samarth.ac.in की वेबसाइट पर जाना है।
आज भारत में स्टूडेंट्स के लिए बहुत जरुरी दिन होने वाला है। जी हां कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) अंडर ग्रेजुएट (UG) रिजल्ट 2022 आज यानी कि गुरुवार 15 सितंबर को जारी किया जा सकता है। अगर आप रिजल्ट देखना चाहते हैं तो यह डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर देख पाएंगे। CUET UG 2022 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। CUET UG एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित किया गया था जो कि इस साल 15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच 6 फेज में आयोजित हुए थे। NTA ने 8 सितंबर को प्रोविजनल CUET UG 2022  आनंसर की (उत्तर कुंजी) जारी की थी। आइए यहां पर जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

सीयूईटी यूजी 2022 एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपनी मार्कशीट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जा सकते हैं। NTA द्वारा आज यानी कि गुरुवार 15 सितंबर को सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी करने की संभावना है। जैसे कि सीयूईटी वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो सकता है तो ऐसे में कैंडिडेट्स दूसरे तरीके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें वेबसाइट ntaresults.nic.in या nta.ac.in पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एग्जाम का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच 6 फेज में हुआ था। यह स्टूडेंट्स के लिए अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए टॉप भारतीय यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने के लिए एक कॉमन एंट्रेस एग्जाम है।
 

CUET UG रिजल्ट 2022 ऑनलाइन कैसे करें चेक:


सबसे पहले आपको cuet.samarth.ac.in की वेबसाइट पर जाना है।
फिर आपको साइट के होमपेज पर CUET UG रिजल्ट 2022 पर क्लिक करना है।
Advertisement
उसके बाद जरूरी क्रेंडेंशियल जैसे कि कैंडिडेट्स का रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने हैं।
CUET UG रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर नजर आएगा।
आप मार्कशीट को डाउनलोड करके भविष्य के इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंटआउट रख सकते हैं।
Advertisement

आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने हाल ही में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए 2022 एडमिशन पोर्टल ओपन किया है। NTA के मुताबिक 2022-23 अकादमिक वर्ष में 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी को पहली पसंद के तौर पर चुना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.