Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता

Croma Black Friday Sale में स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप जबरदस्त डील्स मिल रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2026 06:07 IST
ख़ास बातें
  • Croma ने अपनी Black Friday Sale शुरू कर दी है।
  • Croma Black Friday Sale में स्मार्टफोन पर बेहतरीन डील मिल रही है।
  • Black Friday Sale में एक्सचेंज बेनिफिट्स, बैंक छूट और कैशबैक मिल रहा है।

Croma Black Friday Sale

Photo Credit: Croma

Croma ने अपनी Black Friday Sale शुरू कर दी है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, टीवी और होम एप्लायंसेज पर शानदार ऑफर और बेहतरीन डील्स मिल रही हैं। यह सेल 26 नवंबर से शुरू हुई और 30 नवंबर तक जारी रहेगी। 5 दिनों तक चलने वाली इस एंड ऑफ सीजन सेल में ग्राहकों को काफी बचत करने का मौका मिल रहा है। सेल के दौरान आकर्षक एक्सचेंज ऑफर से लेकर बैंक कैशबैक का लाभ भी मिल रहा है। अगर आप नया स्मार्टफोन, टीवी या अन्य कोई डिवाइस खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह एक बेहतरीन मौका है।

क्रोमा पर शुरू हुई ब्लैक फ्राइडे सेल में जबरदस्त डील के साथ-साथ एक्सचेंज बेनिफिट्स, बैंक डिस्काउंट और कैशबैक और आसान ईएमआई के ऑप्शन भी मिल रहे हैं। ग्राहक 30 नवंबर तक कोमा वेबसाइट और स्टोर्स पर इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

ब्लैक फ्राइडे सेल में स्मार्टफोन पर टॉप डील

iPhone 16
सेल के दौरान iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹45,490 हो जाएगी, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल होंगे। इस आईफोन में 6.10 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल है। यह आईफोन एप्पल ए18 चिपसेट से लैस किया गया है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इस दौरान ₹96,290 हो गई है। 17 Pro Max के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस आईफोन में 6.9 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले है। Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर है।

Advertisement

Samsung Galaxy S26 Ultra
Samsung Galaxy S26 Ultra का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹85,999 की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Oppo F35 Pro 5G
Oppo F35 Pro 5G सेल के दौरान ₹11,761 में उपलब्ध हो रहा है। F35 Pro 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले आती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स प्रोसेसर है। इसमें 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी आती है।

MacBook Neo के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹42,714 हो गई है। इसके अलावा HP 14 OmniBook 5 AI लैपटॉप सेल के दौरान ₹69,810 में मिलेगा। सेल में LG 55 इंच 4K AI Nano TV महज ₹44,990 में आएगा। ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान Philips Digital Air Fryer 4.2L सिर्फ ₹7,299 में उपलब्ध हो रहा है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  2. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  2. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  5. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  6. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  7. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  9. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.