Covid in India: चीन, जापान समेत इन 5 देशों से भारत आने वाले यात्रियों को 1 जनवरी से RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वार जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड के 268 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 17:06 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल फ्लाइट्स से आने वाले यात्रियों के लिए नए निर्देश जारी
  • चीन, हॉन्ग कॉन्ग, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड का नाम शामिल
  • इनसे लौटने वाले यात्रियों को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी

पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड के 268 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना ने चीन में कोहराम मचाया हुआ है जिसका खतरा भांपते हुए भारत में भी स्वास्थ्य मंत्रालय अब एक्शन मोड में आ चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए नए गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं जिसमें विभिन्न देशों से आने वाले पैसेंजरों को अब नेगेटिव कोविड रिपोर्ट दिखानी होगी। यानि कि अगर आप विदेश से लौट रहे हैं तो आपको कोविड टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट को पेश करना होगा। सरकार ने इसके लिए कौन कौन से देशों की सूची जारी की है, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

भारत में कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए अब इंटरनेशनल फ्लाइट्स से आने वाले यात्रियों के लिए नए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विदेशों से आने वाले यात्रियों को अब कोविड की निगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कुछ देशों की सूचि जारी की है जिनसे भारत आने वाले यात्रियों के लिए यह रिपोर्ट दिखाना अब अनिवार्य है। सरकार की ओर से निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि चीन, हॉन्ग कॉन्ग, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से लौटने वाले यात्रियों को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। यह निर्देश 1 जनवरी से लागू होने जा रहे हैं। 

इन देशों के पैसेंजर्स को भारत में आने से पहले कोविड के आरटी पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट को एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। यह रिपोर्ट पैसेंजर को डिपार्चर से पहले ही पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। यहां पर यह भी कहा गया है कि भारत में यात्रा करने के 72 घंटे के पहले तक करवाए गए टेस्ट की रिपोर्ट ही मान्य होगी। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वार जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड के 268 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले दिन 188 नए मामले सामने आए थे। वर्तमान में भारत में कुल 3,552 कोविड केस हैं जो देश के कुल पॉजिटिव केसों का 0.01 प्रतिशत है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने भारत से एक्सपोर्ट किए जाने वाले पीपीई किट, मास्क, वेंटिलेटर और कई तरह की दवाईयों की निगरानी भी शुरू कर दी है। मंत्रालय का कहना है कि ये कदम कोविड संक्रमण के तेजी से बढ़ने के कारण पैदा हो सकने वाले मुश्किल हालातों को काबू करने के लिए पहले से ही एहतियातन रूप में उठाए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  5. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  6. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  8. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  9. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.