COVID-19 फिर लौटेगा! अमेरिका में हिरणों में फैल रहा संक्रमण

अमेरिका के ओहियो में सफेद पूंछ वाले हिरण कोरोना का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2023 20:59 IST
ख़ास बातें
  • हिरण SARS-CoV-2 वायरस से संक्रमित हो सकते हैं
  • यह संक्रमण उनमें 6 से 9 महीने तक भी रह सकता है
  • जानवरों से यह फिर दोबारा से इंसानों में फैल सकता है

अमेरिका के ओहियो में सफेद पूंछ वाले हिरण कोरोना का शिकार हो रहे हैं।

COVID-19 महामारी की बुरी यादें अभी तक भी फीकी नहीं पड़ी हैं। दुनियाभर में इस महामारी ने करोड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया और लाखों जानें गईं। अब शोधकर्ताओं ने पाया है कि यह वायरस हिरणों को भी बीमार कर रहा है। अमेरिका में COVID-19 पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां के सफेद पूंछ वाले हिरणों में कोविड-19 पाया जा रहा है और यह इन्हें इंसानों से ही मिला है। 

अमेरिका के ओहियो में सफेद पूंछ वाले हिरण कोरोना का शिकार हो रहे हैं। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी ने इसकी खोज की है। इंसानों के बाद अब COVID-19 वायरस ने जानवरों को शिकार बनाना शुरू कर दिया है। यहां पर खतरा इस बात का भी बढ़ जाता है कि अगर वायरस अभी भी अपना संक्रमण जानवरों के माध्यम से फैलाता जा रहा है, तो यह इंसानों में दोबारा लौट सकता है। और उससे भी ज्यादा खतरा ये कि अगर यह दोबारा लौटता है तो कई बदलावों के साथ लौटेगा, क्योंकि ये तेजी से म्यूटेट करता है और नया वेरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। 
Advertisement

Nature Communications में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, वैज्ञानिकों ने ओहियो में घूम रहे 1522 हिरणों से सैम्पल लिया। यह नवंबर 2021 और मार्च 2022 के बीच किया गया। वैज्ञानिकों ने पाया कि इनमें से 10% से ज्यादा सैम्पलों में कोरोना वायरस मौजूद था। इनमें से ज्यादातर इंफेक्शन इन्हें इंसानों से मिले थे। स्टडी से जुड़े प्रोफेसर एंड्रू बोमन का कहना है कि यह ट्रांसमिशन उनकी समझ से बाहर है। 

Time की एक रिपोर्ट कहती है कि हिरण SARS-CoV-2 वायरस से संक्रमित नहीं होते हैं, जैसा कि इंसान होते हैं। वहीं प्रोफेसर बोमन का विश्लेषण दिखाता है कि हिरण SARS-CoV-2 वायरस से संक्रमित हो सकते हैं, और यह संक्रमण उनमें 6 से 9 महीने तक भी रह सकता है। यहां पर डर इस बात का पैदा हो जाता है कि 6 या 9 महीने वायरस को रहने के लिए एक घर मिल जाता है, और यहां पर वह रेप्लिकेट करेगा, म्यूटेट करेगा और फिर दोबारा से इंसानों में फैल सकता है। यहां पर मनुष्यों और जानवरों में परस्पर होने वाले संक्रमण के बारे में जो सोच या जानकारी थी, इस खोज ने उसे कमजोर साबित कर दिया है। इसलिए कोविड-19 से अभी भी सावधान रहने की बात वैज्ञानिकों ने कही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ohio, ohio university, COVID, white tail deer

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  2. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  3. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  6. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  7. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  8. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  9. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  10. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.