Covid-19: ऑनलाइन, ऑफलाइन मार्केट से खरीद सकते हैं पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर

पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट में खरीदें जा सकते हैं। यह पंप पर आधारित केन होती हैं, जिसके जरिए सीधे मुंह से या मास्क के जरिए नाक व मुंह से ऑक्सीजन लिया जा सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2021 20:07 IST
ख़ास बातें
  • Covid-19 के केस भारत में फिर से बढ़ते जा रहे हैं
  • 12 अप्रैल को भारत में रिकॉर्ड 1.6 लाख केस सामने आए
  • यदि आप भी पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर की तलाश में हैं, तो यह पोस्ट पढ़ें

Amazon, Flipkart कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे जा सकते हैं

भारत में कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus Spread) एक बार फिर तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। खबर लिखने तक भारत में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1.37 करोड़ के पार पहुंच गई, जिसमें से 1.23 करोड़ लोग इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो चुके थे और 1.71 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके थे। 12 अप्रैल को भारत में रिकॉर्ड 1.69 लाख नए कोरोना केस आए। बढ़ते केस के चलते अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, जो लोग संक्रमित होने के बाद खुद को घरों में क्वॉरंटाइन कर रहे हैं, उनके लिए मार्केट में पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर (Portable Oxygen Cylinder) खरीदने के विकल्प भी मौजूद हैं।

Covid-19 बीमारी का सीधा असर संक्रमित होने वालों के फेफड़ों पर पड़ता है। ऐसे में कई बार संक्रमित व्यक्ति सांस लेने में दिक्कत बताता है। ऐसे में यदि आप या आपके किसी नज़दीकी को कोविड-19 है और वह होम क्वारंटाइन में है, तो आप बैकअप के तौर पर बाज़ार में मौजूद पोर्टेबल ऑक्सीजन केन खरीद सकते हैं। बज़ार में पोर्टेबल ऑक्सीजन केन के कई ब्रांड्स और विकल्प मौजूद हैं और आप इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट से खरीद सकते हैं। हालांकि हम आपको इन्हें खरीदने या इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर का परामर्श लेने की सलाह देंगे।
 

Where to buy portable oxygen cylinder online or offline in India

जैसा कि हमने आपको बताया कि पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट में खरीदें जा सकते हैं। यह पंप पर आधारित केन होती हैं, जिसे सीधे मुंह से या मास्क के जरिए नाक व मुंह से लिया जा सकता है। पोर्टेबल होने की वजह से इनमें ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है, लेकिन ये आपातकालीन स्थिति में काम आ सकते हैं। एक बार फिर बता दें कि इनका इस्तेमाल करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

भारत में दो सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart के जरिए इन्हें खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 1Mg, Medlife या Pharmeasy जैसे ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफॉर्म के जरिए इन पोर्टेबल ऑक्सीजन केन को खरीदा जा सकता है। कीमत, पंप काउंट और कुल वॉल्यूम के हिसाब से इनकी कीमत भी अलग होती हैं। हम आपको प्रोडक्ट के रिव्यू को पढ़ने के बाद इन्हें खरीदने की सलाह देंगे। इसके अलावा, आप इन्हें नज़दीकी फार्मेसी की दुकानों से भी खरीद सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.