Consistent ने नया सिक्योरिटी कैमरा 2MP Wi-Fi Smart Dual Light किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इसका वजन 245 ग्राम है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जनवरी 2025 18:58 IST
ख़ास बातें
  • कैमरा साइज में 108 x 69 x 69 mm का है।
  • इसका वजन 245 ग्राम है।
  • इसे मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।

Consistent Infosystems की ओर से नया स्मार्ट होम सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च किया गया है।

Consistent Infosystems की ओर से नया स्मार्ट होम सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का नया 2MP Wi-Fi Smart Dual Light Camera है। कैमरा साइज में 108 x 69 x 69 mm का है और इसका वजन 245 ग्राम है। कंपनी के अनुसार यह इंस्टॉल करने में आसान है और पोर्टेबल भी है। यह 355° हॉरिजॉन्टल रोटेट हो सकता है और 110° वर्टीकल टिल्ट हो सकता है। इसे मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Consistent 2 MP Wi-Fi Smart Dual Light Camera Price

Consistent 2 MP Wi-Fi Smart Dual Light Camera की कीमत 2,999 रुपये है। यह कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Consistent 2 MP Wi-Fi Smart Dual Light Camera Specifications

Consistent का यह नया सिक्योरिटी कैमरा साइज में 108 x 69 x 69 mm का है और इसका वजन 245 ग्राम है। कंपनी के अनुसार यह इंस्टॉल करने में आसान है और पोर्टेबल भी है। यह 355° हॉरिजॉन्टल रोटेट हो सकता है और 110° वर्टीकल टिल्ट हो सकता है। जिसके कारण यह एक वाइड एरिया को कवर कर सकता है। मोबाइल या PC से यह आसानी से कनेक्ट हो सकता है जिससे इसे कहीं से भी मॉनिटर किया जा सकता है। इसमें प्री-रिकॉर्डेड वॉयस अलार्म भी दिया गया है। 

कैमरा में स्मार्ट ह्यूमन एंड मोशन डिटेक्शन क्षमता भी है। यह Alexa के साथ भी कम्पैटिबल है जिससे इसे वॉयस कमांड के जरिए भी ऑपरेट किया जा सकता है। कैमरा में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। कैमरा में बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है और स्पीकर भी है। यूजर डिवाइस के माध्यम से कम्युनिकेट भी कर सकता है। 

यह 2MP की वीडियो क्वालिटी को सपोर्ट करता है जो कि 1280×1080 रिजॉल्यूशन में वीडियो कैप्चर कर सकता है। इसमें नाइट विजन मोड भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Consistent Infosystems

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  4. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.