Cloudflare Outage: X, ChatGPT, Spotify सहित कई बड़े प्लेटफॉर्म पड़े ठप, सोशल मीडिया पर भी असर!

Cloudflare दुनियाभर के सबसे बड़े और पॉपुलर प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जिसकी वजह से समस्याएं X, Spotify, Shopify, OpenAI (ChatGPT), Canava, Claude, Verizon, Discord, League of Legends सहित कई अन्य प्लेटफॉर्म प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2025 18:59 IST
ख़ास बातें
  • X, Spotify, Shopify, OpenAI (ChatGPT), Canava, Claude पर असर
  • Verizon, Discord, League of Legends भी प्रभावित
  • आउटेज नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई हिस्सों में

Photo Credit: Unsplash/ Mike van den Bos

Cloudflare में बड़े पैमाने पर आउटेज रिपोर्ट की गई है। घटना 18 नवंबर की है, जब इससे जुड़ी कई सर्विसेज पर बड़ा असर देखने को मिला। Cloudflare में आई आउटेज के चलते X, OpenAI, Canva, Spotify सहित कई अन्य बड़े प्लेटफॉर्म प्रभावित हुए हैं, जिससे लाखों यूजर्स ने सोशल मीडिया को शिकायतों से भर दिया है। Cloudflare ने इस बड़ी आउटेज को लेकर आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया है। कंपनी इसपर तेजी से काम कर रही है और जल्द से जल्द समाधान निकालने जाने का वादा किया गया है।

18 नवंबर की शाम से अचानक उन सर्विसेज में भारी समस्या नोटिस की गई, जो Cloudflare से किसी न किसी रूप से जुड़ी है। Cloudfare में आई इस आउटेज ने OpenAI के ChatGPT के साथ-साथ Spotify और Canva को भी ठप कर दिया है। समस्या दुनियाभर से रिपोर्ट की गई है, जिनमें नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई हिस्से शामिल हैं।

क्लाउडफ्लेयर के आधिकारिक स्टेटस पेज के अनुसार, कई डेटासेंटरों में निर्धारित मेंटेनेंस और री-रूटिंग की समस्याएं आई हैं। हालांकि कंपनी ने इस आउटेज को चल रहे रखरखाव का हिस्सा बताया, लेकिन ट्रैफिक री-रूटिंग के कारण प्रभावित क्षेत्रों में एंड यूजर्स को जूझना पड़ रहा है।

क्लाउडफ्लेयर ने कहा, "कंपनी ऐसी समस्या से अवगत है और उसकी जांच कर रही है जो कई ग्राहकों को प्रभावित कर रही है। इसमें 500 एरर्स, क्लाउडफ्लेयर डैशबोर्ड और API भी फेल हो रहे हैं। हम इस समस्या के फुल इंपैक्ट को समझने और इसे कम करने के लिए काम कर रहे हैं। जल्द ही और अपडेट जारी किए जाएंगे।"

Cloudflare दुनियाभर के सबसे बड़े और पॉपुलर प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जिसकी वजह से समस्याएं X, Spotify, Shopify, OpenAI (ChatGPT), Canava, Claude, Verizon, Discord, League of Legends सहित कई अन्य प्लेटफॉर्म प्रभावित हुए हैं। क्लाउडफ्लेयर दुनिया के सबसे बड़े डिस्ट्रिब्यूटेड DNS और कंटेंट डिलीवरी नेटवर्कों में से एक को ऑपरेट करता है, जो वेबसाइटों को ट्रैफिक ओवरलोड और साइबर हमलों से बचाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.