Chrome ने बेहतर ब्राउजिंग अनुभव के लिए पेश किए जेनरेटिव AI फीचर्स

Google, Gemini के लॉन्च के बाद से एक्टिव तौर पर क्रोम, एंड्रॉइड समेत कंपेटिबल प्रोडक्ट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट बेस्ड फीचर को अधिक इस्तेमाल कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 19:37 IST
ख़ास बातें
  • टैब ऑर्गनाइजर, ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करता है।
  • टेक्स्ट-टू-इमेज डिफ्यूजन मॉडल का इस्तेमाल करता है।
  • एआई-बेस्ड राइटिंग एसिस्टेंट फीचर "हेल्प मी राइट" है।

क्रॉम में नए AI फीचर्स

Photo Credit: Google

Google अपने प्रोडक्ट और सर्विस में AI लाने के लिए कई प्रयास कर रहा है। Gemini के लॉन्च के बाद से गूगल एक्टिव तौर पर क्रोम, एंड्रॉइड समेत कंपेटिबल प्रोडक्ट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट बेस्ड फीचर को अधिक इस्तेमाल कर रहा है। कई यूआई-बेस्ड और परफॉर्मेंस अपडेट के अलावा, Google क्रोम यूजर्स के लिए कई नई जेनरेटिव एआई फीचर्स प्रदान कर रहा है। Google Chrome अपनी नई रिलीज (M121) में 3 एक्सपीरियंस जेनरेटिव AI फीचर्स पेश कर रहा है। यूएस में मैक और विंडोज पीसी पर यूजर्स इन फीचर्स तक इस्तेमाल कर सकते हैं।


क्रोम पर जेनरेटिव AI फीचर्स


AI टैब ग्रुप: बिना रुकावट ब्राउजिंग एक्सीपीरियंस को बढ़ाने के साथ-साथ नया अपडेट ब्राउजर की AI पावर को बढ़ाता है। पहला फीचर, टैब ऑर्गनाइजर, ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करते हुए ओपन टैब के आधार पर ऑटोमैटिक तौर पर टैब ग्रुप का सुझाव प्रदान करता है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खोज रहे हैं और इस प्रोसेस में आपने कई टैब ओपन किए हैं तो यह फीचर जरूरी हो सकता है। यह स्मार्टफोन सर्च से संबंधित सभी टैब को एक टैब ग्रुप में ग्रुप करने में मदद करेगा। बीते साल टैब ग्रुप्स फीचर की शुरुआत के बाद से फीचर में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नए जेनरेटिव AI फीचर्स मौजूदा टैब ग्रुप फीचर को एक नए लेवल पर ले जा रहा है।

AI के साथ कस्टम थीम्स: दूसरा फीचर यूजर्स को टेक्स्ट-टू-इमेज डिफ्यूजन मॉडल का इस्तेमाल करके AI के साथ कस्टम थीम बनाने की सुविधा प्रदान करता है। वॉलपेपर बनाने से लेकर अब कस्टम थीम तक Google Chrome की AI कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। इसे अमेरिका में "कस्टमाइज क्रोम" साइड पैनल पर जाकर, "चेंज थीम" पर क्लिक करके और फिर "क्रिएट विद एआई" पर क्लिक करके एक्सेस कर सकते हैं। यूजर्स एनीमेशन स्टाइल जैसी अन्य जानकारी जोड़ सकते हैं और सिरेन जैसे कई विजुअल मूड के बीच चुन सकते हैं। यूजर्स नई थीम बनाने के लिए अपलोड की गई फोटो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

हेल्प मी राइट: एक एआई-बेस्ड राइटिंग एसिस्टेंट फीचर "हेल्प मी राइट", यूजर्स को सुझाव दिए गए टेक्स्ट के साथ वेब पर कंटेंट ड्राफ्ट करने में मदद करती है। इसे अगले महीने की रिलीज में लॉन्च करने की तैयारी है। यूजर्स किसी भी साइट पर टेक्स्ट बॉक्स या फील्ड पर राइट-क्लिक कर सकते हैं और "हेल्प मी राइट" का चयन कर सकते हैं। सुझाव दिए गए टेक्स्ट प्रदान करने और रिव्यू, आरएसवीपी या इंक्वारी जैसे कार्यों को ज्यादा आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाने में यह काफी मददगार होगा।

नए एआई मॉडल जेमिनी समेत एआई और एमएल इंटीग्रेशन से आने वाले समय में क्रोम में सुधार आने की उम्मीद है। नई जेनरेटिव एआई फीचर क्रोम ब्राउजर की फंक्शनेललिटी को बढ़ाने के साथ कस्टमाइजेशन कैपेसिटी को भी बढ़ा रही हैं। इन फीचर्स को चालू करने के लिए यूजर्स को "सेटिंग्स" पर जाना चाहिए और साइन इन करने के बाद "एक्सपेरिमेंटल एआई" पेज पर जाना चाहिए।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Gemini, Chrome, Android, Generative AI Features on Chrome

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.