Tesla के इलेक्ट्रिक ट्रक को चाइनीज कंपनी की टक्कर, किचन, बेड, टॉइलट भी किया फिट

यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है, जब टेस्ला ने इसी तरह के इलेक्ट्रिक वीकल टेस्ला सेमी के प्रॉडक्‍शन में देरी की है, जिसे 2017 में रिलीज किया जाना था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 नवंबर 2021 16:22 IST
ख़ास बातें
  • साल 2024 में इस वीकल को रोल आउट करने का प्‍लान बन रहा है
  • ट्रक को मेथनॉल हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक ईंधन दोनों से चलाया जा सकेगा
  • Homtruck को ऑटोनॉमस ड्राइविंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है

कंपनी ने 2023 तक तीन चरणों में ऑटोनॉमस ड्राइविंग शुरू करने की योजना बनाई है।

चीनी ऑटोमोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरर Geely ने एक नया  इलेक्ट्रिक सेमी-ट्रक, Homtruck लॉन्च किया है। Geely का कमर्शल वीकल ग्रुप Faizron Auto साल 2024 में इस वीकल को रोल आउट करने का प्‍लान बना रहा है और कंपनी इंटरनैशनल मार्केट को भी टारगेट करेगी।

यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है, जब टेस्ला ने इसी तरह के इलेक्ट्रिक वीकल टेस्ला सेमी के प्रॉडक्‍शन में देरी की है, जिसे 2017 में रिलीज किया जाना था। मर्सिडीज और वॉरेन बफेट के सपोर्ट वाली बीवाईडी ने भी अपने इलेक्ट्रिक ट्रकों की घोषणा की है। 
 
होमट्रक में दो पावर ऑप्‍शन होंगे। यानी इस ट्रक को मेथनॉल हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक ईंधन से चलाया जा सकेगा। मेथनॉल से चलने वाली बैटरी एक ऐसी तकनीक है, जिसमें Geely कुछ साल से इन्‍वेस्‍ट कर रही है और कंपनी अपने कुछ मॉडलों में यह पावर ऑप्‍शन दे भी रही है। कंपनी ने यह भी बताया है कि Homtruck  की बैटरी को स्वैप भी किया जा सकता है, जिससे चार्जिंग के लिए इंतजार करने का झंझट नहीं रहता। ट्रक के अंदर की खूबियों की बात करें, तो उसमें शावर और टॉइलट, सिंगल बेड, रेफ्रिजरेटर, किचन एरिया और एक छोटी वॉशिंग मशीन दी गई है। कंपनी ने इससे जुड़ा एक विडियो यूट्यूब पर भी शेयर किया है।

Homtruck को ऑटोनॉमस ड्राइविंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस ट्रक में ऑटोनॉमस ड्राइवर-लेस फीचर्स हैं। इन वीकल्‍स में एक-दूसरे से कम्‍युनिकेट करने की क्षमता भी है, ताकि स्‍पीड और डिस्‍टेंस को मेंटेन किया जा सके। Geely  कमर्शल वीकल ग्रुप के सीईओ, माइक फैन ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा कि कंपनी ने 2023 तक तीन चरणों में ऑटोनॉमस ड्राइविंग शुरू करने की योजना बनाई है। कंपनी को उम्मीद है कि साल 2026 तक अधिक एडवांस्‍ड सिस्टम के साथ कुछ आंशिक ड्राइवरलैस फीचर्स मिलेंगे। 
Advertisement

ऐसी अफवाहें भी हैं कि कंपनी हुवावे के हार्मनी ऑपरेटिंग सिस्‍टम को अपनी गाडि़यों में इंटिग्रेट करने के लिए हुवावे के साथ सहयोग करेगी। दुनियाभर में च‍िप की कमी की वजह से  Homtruck  के प्रोडक्‍शन में भी कमी जैसी चुनौती आ सकती है,  हालांकि कंपनी को लगता है कि यह परेशानी कुछ वक्‍त के लिए है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Geely, Homtruck, Faizron Auto, Electric truck, Tesla Semi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.