फेस्टिव सीजन के मौके पर Flipkart Big Billion Days Sale 2026 चल रही है, जिसमें लैपटॉप पर बेस्ट डील्स मिल रही हैं।
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में लैपटॉप पर छूट मिल रही है।
Photo Credit: Pexels/Pavel Danilyuk
फेस्टिव सीजन के मौके पर Flipkart Big Billion Days Sale 2026 चल रही है। अगर आप स्टूडेंट हैं और अपने लिए नया लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध सबसे किफायती लैपटॉप्स के बारे में बात कर रहे हैं। इस लिस्ट में लैपटॉप की शुरुआत ₹15,000 से होती है और ₹30 हजार तक जाती है। यानी कि सबसे किफायती लैपटॉप फ्लिपकार्ट पर अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं।
ASUS Chromebook CX14
ASUS Chromebook CX14 Intel Celeron Dual Core N50 फ्लिपकार्ट पर ₹20,990 में लिस्ट किया गया है। इस लैपटॉप में 4GB/64 GB EMMC स्टोरेज दी गई है। यह क्रॉम OS पर काम करता है। इस लैपटॉप में 14 इंच की डिस्प्ले दी गई है। सेल में बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2475 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹18,515 हो जाएगी।
Acer Aspire 3 Intel Celeron Dual Core
Acer Aspire 3 Intel Celeron Dual Core फ्लिपकार्ट पर ₹29,990 में उपलब्ध हो रहा है। इस लैपटॉप में 8GB/512GB SSD दी गई है। यह विंडोज 11 होम पर काम करता है। इसमें 11.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹2925 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹27,065 हो जाएगी।
Lenovo 100e Chromebook Gen 4 MediaTek Kompanio 520
Lenovo 100e Chromebook Gen 4 MediaTek Kompanio 520 ई-कॉमर्स साइट पर ₹14,990 में लिस्टेड है। इसमें 4GB/32GB EMMC स्टोरेज मिलती है। यह क्रॉम ओएस पर काम करता है। इसमें 11.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है। सेल के दौरान फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹2175 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹12,815 हो जाएगी।
Primebook 2 Max (2026)
Primebook 2 Max (2026) में बिल्ट इन एआई दिया गया है। यह मीडियाटेक हीलियो जी 99 दिया गया है। इसमें 8GB/256GB स्टोरेज मिलती है। यह एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। इसमें 15.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप सेल के दौरान ₹29,990 में लिस्टेड है। ई-कॉमर्स साइट पर ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1750 डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे कीमत कम होकर ₹28,240 हो जाएगी।
HP G-Series MediaTek MT8183
HP G-Series MediaTek MT8183 में 4GB/32GB EMMC स्टोरेज मिलती है। यह क्रॉम ओएस पर काम करता है। इसमें MediaTek MT8183 चिपसेट दिया गया है। यह 11.6 इंच की डिस्प्ले से लैस किया गया है। HP G-Series MediaTek MT8183 फ्लिपकार्ट पर ₹22,690 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में ICICI बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹1,250 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹21,440 हो जाएगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी