यूजर्स का पर्सनल डेटा खतरे में, करोड़ों डिवाइस हैक होने डर! तुरंत करें ये काम

CERT-In ने Android यूजर्स के लिए साइबर सिक्योरिटी चेतावनी जारी की है। कई डिवाइस सिक्योरिटी खामियों के कारण हैकिंग के खतरे में हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 10:24 IST
ख़ास बातें
  • CERT-In ने Android यूजर्स के लिए हाई रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया
  • Android 13 से 16 तक के डिवाइस प्रभावित हो सकते हैं
  • सरकार ने यूजर्स को तुरंत सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी

सरकार ने Android डिवाइस में सिक्योरिटी खामियों को लेकर चेतावनी जारी की

Photo Credit: Pexels/ Sora Shimazaki

भारत सरकार ने Android यूजर्स के लिए एक नई साइबर सिक्योरिटी चेतावनी जारी की है। सरकार के मुताबिक कई Android स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच सुरक्षा खामियों की वजह से हैकिंग के खतरे में हो सकते हैं। यह अलर्ट देश की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने जारी किया है, जो भारत में साइबर खतरों की निगरानी करती है। एजेंसी का कहना है कि Android सिस्टम में मौजूद कुछ कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स डिवाइस में घुसपैठ कर सकते हैं और यूजर्स के निजी डेटा तक पहुंच बना सकते हैं। सरकार ने यूजर्स को जल्द से जल्द अपने डिवाइस अपडेट करने की सलाह दी है।

CERT-In के अनुसार इन कमजोरियों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है। इसका मतलब है कि अगर इनका फायदा उठाया गया तो हैकर्स Android डिवाइस को बिना अनुमति के एक्सेस कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह समस्या Android ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ हिस्सों और कई डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले हार्डवेयर कॉम्पोनेंट्स से जुड़ी है।

एजेंसी ने अपने नोट में बताया कि यह वल्नरेबिलिटी खास तौर पर उन चिपसेट से भी जुड़ी हैं जो बड़ी संख्या में स्मार्टफोन्स और टैबलेट में इस्तेमाल होते हैं। इनमें Qualcomm और MediaTek जैसे कंपनियों के प्रोसेसर शामिल बताए गए हैं। अगर इन खामियों का दुरुपयोग किया जाता है तो अटैकर्स डिवाइस पर गलत कोड चला सकते हैं, निजी जानकारी चुरा सकते हैं या सिस्टम पर पूरा कंट्रोल हासिल कर सकते हैं।

कुछ मामलों में यह भी संभव बताया गया है कि अटैकर्स यूजर की जानकारी के बिना डिवाइस में मैलवेयर इंस्टॉल कर दें। इससे फोन में मौजूद फोटो, मैसेज, बैंकिंग जानकारी और दूसरे निजी डेटा को खतरा हो सकता है।

कौन खतरे में?

नोट के अनुसार यह समस्या मुख्य रूप से Android 13, Android 14, Android 15 और Android 16 के शुरुआती वर्जन पर चलने वाले डिवाइस को प्रभावित कर सकती है। ये वर्जन भारत में इस्तेमाल होने वाले कई स्मार्टफोन्स में मौजूद हैं। इनमें Samsung, Xiaomi, OnePlus और Vivo जैसे ब्रांड्स के फोन शामिल हैं, जिनकी संख्या देश में काफी ज्यादा है।

Advertisement

क्या करना चाहिए?

सरकार ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने स्मार्टफोन या अन्य Android डिवाइस पर उपलब्ध लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट और सिक्योरिटी पैच तुरंत इंस्टॉल करें। आमतौर पर डिवाइस निर्माता ऐसे अपडेट जारी करते हैं जिनमें सुरक्षा से जुड़ी खामियों को ठीक किया जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.