160 KM रेंज वाला 18 कैरेट सोने से बना इलेक्ट्रिक स्कूटर है Caviar Thunderball, जानें कीमत

Dualtron X2 पर बेस्ड Thunderball इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 49,000 डॉलर (करीब 39 लाख रुपये) होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 सितंबर 2022 16:13 IST
ख़ास बातें
  • Dualtron X2 पर बेस्ड Thunderball इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 49,000 डॉलर है
  • वहीं, Dualtron X2 की कीमत अकसर 6,015 से 6,720 डॉलर के बीच रहती है
  • इस स्कूटर को सिंगल चार्ज में 160 km तक दौड़ाया जा सकता है

Dualtron X2 पर बेस्ड Thunderball इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 49,000 डॉलर (करीब 39 लाख रुपये) होगी

Caviar कंपनी आम प्रोडक्ट को कीमती बनाने के लिए जानी जाती है। यह कंपनी पहले से ही Apple iPhones, Samsung Fold, Airpods, Apple Watches समेत कई तरह के प्रोडक्ट्स को गोल्ड, टाइटेनियम और विभिन्न प्रकार के लिमिटेड एडिशन में मॉडिफाई करती आ रही है। अब, कंपनी ने Minimotors Dualtron X2 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर आधारित कस्टम Thunderball लॉन्च किया है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके ज्यादातर पार्ट्स को गोल्ड से बनाया गया है। 

Caviar के अनुसार, Dualtron X2 पर बेस्ड Thunderball इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 49,000 डॉलर (करीब 39 लाख रुपये) होगी। कंपनी इसे 1 अक्टूबर को पेश करेगी और इसकी सेल भी उसी दिन से शुरू होगी। वर्तमान में ई-स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्री-बुक कर सकते हैं। 49 हाजर डॉलर इसकी मूल कीमत है। यदि ग्राहक इसमें कोई और बदलाव कराना चाहेगा, तो उसके लिए उसे और भुगतान करना होगा। कंपनी का कहना है कि प्रत्येक यूनिट को तैयार होने में दो महीनों का समय लगेगा। इस ई-स्कूटर को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को मुफ्त में iPhone 14 मिलेगा।
 

यदि हम मूल Dualtron X2 ई-स्कूटर की बात करें, तो इसकी कीमत अकसर 6,015 से 6,720 डॉलर के बीच रहती है।

Thunderball के कई हिस्से गोल्ड प्लेटेड है, लेकिन इसके कुछ हिस्सो को सॉलिड गोल्ड से बनाया गया है। जैसा कि हमने बताया, यह Caviar का यह ई-स्कूटर Minimotors Dualtron X2 पर आधारित है। यदि हम डुअलट्रॉन एक्स2 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, यह एक दमदार स्टैंडिंग ई-स्कूटर है, जिसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। इस स्कूटर को सिंगल चार्ज में 150-160 km तक दौड़ाया जा सकता है। इसका वजन 66 किलोग्राम है, लेकिन यह 150 किलोग्राम तक का भार उठाने में सक्षम है।
Advertisement

इस ई-स्कूटर में मौजूद पावरट्रेन 8.3kW की पीक एनर्जी पैदा करने में सक्षम है। इसमें फ्रंट और रियर में हाइड्रॉलिक सस्पेंशन मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेकिंग के साथ इलेक्ट्रिक असिस्टेंस भी मिलता है। इस ई-स्कूटर को किसी भी तरह की इलाके में चलाया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.