1 करोड़ 17 लाख में ऑनलाइन बिका HR88B8888 नंबर, बना भारत का सबसे महंगा कार रजिस्ट्रेशन नंबर

भारत में कारों के लिए VIP या फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबर का बोली लगातार महंगी कीमतों पर बिकना आम हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2025 12:12 IST
ख़ास बातें
  • हरियाणा में VIP या फैंसी नंबर प्लेट की हर हफ्ते ऑनलाइन नीलामी की जाती है।
  • कार नंबर के फैंस ज्यादा बोली लगाकर अपनी पसंद के नंबर खरीदते हैं।
  • आधिकारिक fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन नीलामी की जाती है।

कार रजिस्ट्रेशन नंबर

Photo Credit: Unsplash/Andrey Matveev

भारत में कारों के लिए VIP या फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबर का बोली लगातार महंगी कीमतों पर बिकना आम हो गया है। यूनिक कार रजिस्ट्रेशन नंबर के फैंस ज्यादा से ज्यादा बोली लगाकर अपनी पसंद के नंबर खरीदते हैं। मगर अब सिर्फ नंबरों को लाखों की कीमत में खरीदा गया था, लेकिन अब बात करोड़ों रुपये तक पहुंच गई है। अब कार रजिस्ट्रेशन नंबर इतनी महंगी कीमत में बिका है कि उतने में कई कारों को खरीदा जा सकता है। जी हां हरियाणा में HR88B8888 रजिस्ट्रेशन नंबर आधिकारिक तौर पर भारत का सबसे महंगा कार नंबर बना है। इस रजिस्ट्रेशन नंबर को बुधवार को 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा गया है। आइए जानते हैं कि इस रजिस्ट्रेशन नंबर में क्या खास है।

फैंसी नंबर के लिए हर हफ्ते लगती है बोली

हरियाणा में सरकारी डिपार्टमेंट द्वारा VIP या फैंसी नंबर प्लेट की हर हफ्ते ऑनलाइन नीलामी की जाती है। कार नंबर के लिए हर शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे के बीच बोली लगाई जाती है। ग्राहक अपनी पसंद के नंबर के लिए आवेदन कर सकते हैं और बुधवार शाम 5 बजे तक नतीजे सामने आने तक बोली लगती है। नीलामी आधिकारिक fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन की जाती है।

हरियाणा में इस हफ्ते रजिस्ट्रेशन नंबर HR88B8888 के लिए सबसे ज्यादा 45 आवेदन किए गए। इसके लिए बोली की शुरुआत 50 हजार रुपये से की गई थी। दोपहर 12 बजे बोली की कीमत 88 लाख रुपये पहुंच गई। उसके बाद बोली हर मिनट बढ़ते हुए शाम 5 बजे 1.17 करोड़ रुपये पर आ गई और नंबर बिक गया। आपको बता दें कि बीते हफ्ते रजिस्ट्रेशन नंबर HR22W2222 की कीमत 37.91 लाख रुपये थी।

HR88B8888 क्या है

HR88B8888 एक यूनिक कार रजिस्ट्रेशन नंबर या वीआईपी नंबर है, जिसे ज्यादा से ज्यादा बोली लगाकर खरीदा गया। HR (राज्य का कोड) का मतलब है कि यह नंबर हरियाणा में रजिस्टर्ड है। 88 से पता चलता है कि यह हरियाणा के किस रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) या जिले में वाहन रजिस्टर्ड है। B का मतलब है कि यह किसी RTO के किस अंदर व्हीकल सीरीज कोड में आता है। 8888 उस कार को दिया गया 4 डिजिटल का रजिस्ट्रेशन नंबर है। इस नंबर प्लेट की खासियत यह है कि यह 8 की एक सीरीज जैसा दिखता है। इसमें काफी सारे 8 होने की वजह से B भी 8 जैसा दिखता है और सारे नंबर सिर्फ एक जैसे होने के चलते काफी यूनिक दिखता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.