Budget 2021 आज 1 फरवरी को 11 बजे होगा पेश, Android Phone और iPhone पर ऐसे देखें लाइव

Budget 2021 को आज 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री (फाइनेंस मिनिस्टर) निर्मला सीतारमण इस आम बजट को संसद में पेश करेंगी

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 1 फरवरी 2021 09:50 IST
ख़ास बातें
  • फाइनेंस मिनिस्टर का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा
  • फाइनेंस मिनिस्टर का पूरा बजट डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध होगा
  • Union Budget ऐप एंड्रॉयड (Android) और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है

Budget 2021 के लिए बनाए गए Union Budget ऐप एंड्रॉयड (Android) और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Budget 2021 को आज 1 फरवरी 2021 पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री (फाइनेंस मिनिस्टर) निर्मला सीतारमण इस आम बजट को संसद में पेश करेंगी। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब फाइनेंस मिनिस्टर का पूरा बजट डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध होगा। फाइनेंस मिनिस्टर का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस बार बजट की प्रिटिंग नहीं की गई है। ऐसे में सभी सांसदों और अन्य लोगों को भी डिजिटल रूप में ही बजट की कॉपी उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकार के इस बजट को जो भारत के हर नागरिक से जुड़ा हुआ है वह इस बजट को ऐप के जरिए अपने मोबाइल पर देख सकता है। सरकार ने इसके लिए Union Budget ऐप (Union Budget App Download Link Online) लॉन्च किया है। हम आपको यहां इसी से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।

Budget 2021 के लिए बनाए गएUnion Budget ऐप एंड्रॉयड (Android) और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आप इस सरकारी ऐप को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और एप्पल ऐप स्टोर (Apple App Store) से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप बजट की कॉपी को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर रख सकते हैं। इस बजट को आप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में देख सकते हैं। यह यूनियन बजट ऐप Android v5 और iOS v10 या उससे ऊपर के वर्जन पर ही चलेगा।
Advertisement

Budget 2021 को आप हमारे सहयोगी चैनल NDTV India पर भी लाइव देख सकते हैं। इस चैनल को आप यूट्यूब पर भी लाइव देख सकते हैं। आपको NDTV India वेबसाइट पर भी बजट से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। यह बजट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वक्त देश कोविड-19 के संकट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। भारत में कोविड बीमारी से उबरने के लिए वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया है। खबर है कि इस बार भारत अपने हेल्थ बजट को दोगुना कर सकता है। ऐसा कोविड जैसी महामारी के बाद किए जाने की संभावना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.